Connect with us

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के इस जिले में घर की छत पर फहराया गया पाकिस्तान का झंडा, जाने पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाने पर पिता और पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुरादाबाद में थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर अलीगंज गांव में घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा फहराने का मामला सामने आया है। पड़ोसियों ने झंडा फहराते युवक का वीडियो बनाकर ट्विटर पर वायरल कर दिया। इस पर हरकत में आई पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी: जनहित और विकास के मुद्दे पर हुआ मंथन......

अलीगंज बुढानपुर गांव के रईस के मकान पर एक युवक का पाकिस्तानी झंडा फहराते हुए वीडियो ट्विटर पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में युवक छत पर झंडा फहरा रहा है तो कुछ लोग सीढ़ियों पर खड़े उससे बात कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद सक्रिय हुई पुलिस रईस के घर पहुंची तो वहां पाकिस्तानी झंडा लगा मिला। पुलिस ने झंडा कब्जे में लेने के साथ ही रईस और उसके बेटे सलमान को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कोश्यारी, लालकुआं के इस मामले पर हुई चर्चा

बुढानपुर अलीगंज में पाकिस्तानी झंडा फहराने के मामले में नेपा चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी रईस और उसके 25 साल के बेटे सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया। सलमान की गांव में दर्जी की दुकान है। परिवार में सलामन के अलावा दो छोटे भाई- बहन और हैं। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कोश्यारी, लालकुआं के इस मामले पर हुई चर्चा

स्रोत इंटरनेट मीडिया

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823