wh यहाँ 12वीं कक्षा की छात्रा की गोली मारकर हत्या, देखें रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

यहाँ 12वीं कक्षा की छात्रा की गोली मारकर हत्या, देखें रिपोर्ट

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में 12वीं कक्षा के एक छात्र का शव रविवार सुबह एक खेत में मिला। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया क‍ि आदित्य (19) के सीने पर दो गोलियों के घाव थे। आशंका जताई जा रही है क‍ि छात्र की गोली मारकर हत्या की गई है।

पुलिस ने बताया कि किसान जोगिंदर सिंह के बेटे आदित्य को आखिरी बार शनिवार शाम को देखा गया था। दो युवक रात करीब आठ बजे नकुड़ थाना क्षेत्र के सहसपुर जाट गांव में स्थित उसके घर पहुंचे और उसे बाइक पर अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि जब किशोर देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल की, लेकिन स्विच ऑफ होने के कारण उससे बात नहीं हो सकी।

उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह कुछ किसानों ने आदित्य का शव एक खेत के पास पड़ा देखा, जो उसके घर से लगभग एक किलोमीटर दूर था। मामले की सूचना पुल‍िस को दी गई। एसपी जैन ने कहा कि पुलिस उन दोनों से पूछताछ कर रही है जो शनिवार रात आदित्य को अपने साथ ले गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है। एसपी ग्रामीण ने यह भी कहा कि इस मामले में अभी तक मृतक के परिवारवालों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

स्त्रोतIM

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823