Connect with us

उत्तर प्रदेश

दरिंदा बना पति, पत्नी के निजी अंगों में डाली लोहे की रॉड, इस अनैतिक कार्य मे झोंकने का किया प्रयास, देखें रिपोर्ट:-

मेरठ। बुलंदशहर में पति ने क्रूरता की सभी हदें लाघ दी है। सुहागरात में पत्नी ने संबंध बनाने से मना कर दिया। आरोप है कि पति ने उसके पूरे शरीर को नोंच डाला। साथ ही निजी अंगाें में लोहे की रॉड डाल दी गई। पहली बार में ही मायके पहुंचकर पत्नी ने स्वजन को मामले की जानकारी दी। उसके बाद ब्रह्मपुरी थाने में पति और ससुराल के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी: जनहित और विकास के मुद्दे पर हुआ मंथन......

ब्रह्मपुरी की रहने वाली सर्राफ ने अपनी बेटी की शादी आठ दिसंबर को बुलंदशहर के रहने वाले मेडिकल स्टोर स्वामी से की थी। महिला की तरफ से ब्रह्मपुरी थाने में पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि सुहाग रात में संबंध बनाने से इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कोश्यारी, लालकुआं के इस मामले पर हुई चर्चा

पत्नी ने साथ रहने से किया इन्कार

उसके बाद बिना इच्छा के लगातार आरोपित पति संबंध बनाने लगा। पीड़िता को अपने मायके पक्ष के लोगों से फोन पर बातचीत तक नहीं करने दी गई। मायके आने के बाद पीड़िता ने क्रूरता ही हद लाघने वाले पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी: जनहित और विकास के मुद्दे पर हुआ मंथन......

उनका कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने की वजह से आरोपित पक्ष इस तरह के अत्याचार कर रहा था। साथ ही उसे वैश्यावृति में झोंकने की प्लानिंग भी की जा रही थी। सीओ संतोष कुमार का कहना है कि महिला की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्त्रोत IM

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823