wh दुस्साहस। जूस में थूक मिलाकर पिलाने वाले समुदाय विशेष को दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें अपडेट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

दुस्साहस। जूस में थूक मिलाकर पिलाने वाले समुदाय विशेष को दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें अपडेट

कभी थूक लगाकर रोटी बनाना, तो कभी थूक लगाकर फेस मसाज करना…इस तरह से मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं. ऐसी घटिया मानसिकता को आखिर कौन और क्यों बढ़ावा दे रहा है? इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 121 से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस बार यहां जूस विक्रेता पर आरोप लगा है कि उसने थूक मिलाकर लोगों को जूस पिलाया है।

दरअसल नोएडा में नगर कोतवाली फेस 3 क्षेत्र के सेक्टर 121 स्थित क्लियो काउंटी समिति में रहने वाला भाटिया दंपत्ति का आरोप है कि उन्होंने जूस व्रिकेता से जूस लेकर पिया, लेकिन जूस विक्रेता ने अपना थूक मिलाकर उन्हें जूस दिया था. जब उन्होंने इसकी शिकायत जूस व्रिकेता से की तो वह अभद्रता पर उतर आया और मौके से फरार हो गया. बता दें कि जूस व्रिकेता के नाम जमशेद और साहेब आलम हैं. अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

जूस में थूका और फिर जूस पिला दिया

दरअसल ये पूरा मामला थाना फेस-3 इलाके के क्लियो कॉउंटी सोसायटी से सामने आया है. यहां सोसायटी के बाहर 2 जूस व्रिकेता साथ में जूस बेच रहे थे. इसी सोसायटी में रहने वाला एक कपल सोसायटी के बाहर लगे जूस स्टॉल पर जूस पीने गया. जूस व्रिकेताओं ने उन्हें जूस दिया. मगर उन्हें कुछ शक हुआ।

उन्हें लगा कि जूस देते समय जूस व्रिकेता ने जूस में थूका हैं और उन्हें फिर जूस दिया है. ये बात दंपत्ति ने जूस वाले से कही. मगर ये सुनते ही वह भड़क गया और अभद्रता करने लगा. मगर मामला बढ़ता देख दोनों जूस वाले मौके से फरार हो गए. इस मामले की शिकायत पीड़ित कपल ने थाना फेस-3 पुलिस से की।

पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. पुलिस ने फौरन केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की और दोनों आरोपी जमशेद और साहेब आलम को पकड़ कर दोनों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए(1)(बी) (सार्वजनिक शांति भंग करना), 270 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलाने का घातक कृत्य) और 34 (समान मंशा से कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्रोत im

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823