Connect with us

उत्तराखंड

दुस्साहस (उत्तराखंड) अब भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की नाबालिक से छेड़छाड़, इन गंभीर धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज

उत्‍तराखंड के पहाड़ी जिले अल्‍मोड़ा में भाजपा नेता ने एक नाबालिग से छेड़छाड़ की है। 

भाजपा मंडल अध्‍यक्ष पर लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने पर शुक्रवार को क्षेत्र में माहौल गरमा गया। जनप्रतिनिधि व कांग्रेसी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय जा धमके। उन्होंने आरोपित पर दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज करने व गिरफ्तारी की मांग उठाई।

देवायल राजस्व चौकी में आरोपित भाजपा नेता के विरुद्ध छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बाद में डीएम के निर्देश पर मुकदमा राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस के स्थानांतरित कर दिया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। रात तक लोगों का थाने में जमावड़ा लगा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

बकरियां चराने गई थी नाबालिग

मामला बीती 24 अगस्त का है। आरोप है कि ब्लाक क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय बालिका घर से करीब एक किमी दूर बकरियां चराने गई थी। उसके साथ तीन बालिकाएं भी थीं। आरोप है कि डंगूला गांव निवासी भाजपा सल्ट मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा टाफी देकर बालिका से छेड़छाड़ करने लगा। बालिका के पास फोन था। उसने अपनी मां से फोन पर संपर्क साधा और किसी तरह भाग निकली। घर पहुंचकर बालिका ने आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

लोकलाज के डर से स्वजन ने मुंह नहीं खोला। बाद में करीबी लोगों के साथ देने पर शुक्रवार को मामला उछला। आरोपित भगवत बोरा के विरुद्ध देवायल राजस्व चौकी में बीएनएस की धारा 74 (छेड़छाड़ कर परेशान करने) व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के अनुसार मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित होते ही जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

गुस्साए लोग एसडीएम से मिले

पीड़िता के स्वजन के सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आरोपित भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, युवक कांग्रेस नेता अमित रावत, मदन सिंह घुघत्याल, मोहन सिंह, दिनेश रावत, घनानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

स्रोत im

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823