wh Big Breaking: यहां आतंकी हमले में 38 लोगों की मौत, कई घायल, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Big Breaking: यहां आतंकी हमले में 38 लोगों की मौत, कई घायल, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

Big Breaking: यहां आतंकी हमले में 38 लोगों की मौत, कई घायल, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से फिर आतंकी हमले की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के कबाइली इलाके में यात्री वैन पर बंदूक से किए गए हमले में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

जानकारी के अनुसार हमला कुर्रम के पाराचिनार से काफिले में जा रहे यात्री वैन को निशाना बनाकर किया गया। हमले की पुष्टि खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव नदीम असलम चौधरी ने की।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्य सचिव नदीम असलम चौधरी ने इस हमले के बाद बताया कि गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के एक कबाइली इलाके में बंदूकधारियों ने यात्री वाहनों पर गोलीबारी की। इस हमले में कम से कम 38 लोग मारे गए और 29 घायल हो गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि कुर्रम कबायली जिले में हुए इस हमले में मरने वालों में महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। इस आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी त्रासदी है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

बता दें कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबाइली इलाके में भूमि विवाद को लेकर सशस्त्र शिया और सुन्नी समुदाय के मुसलमानों के बीच दशकों से तनाव की स्थिति बनी हुई है।

किसी समूह ने नहीं ली जिम्मेदारी

पाकिस्तान में हुई इस घटना में अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पाराचिनार के एक स्थानीय निवासी जियारत हुसैन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से फोन पर बात करते हुए बताया कि यात्री वाहनों के दो काफिले थे, एक पेशावर से पाराचिनार और दूसरा पाराचिनार से पेशावर यात्रियों को ले जा रहा था, तभी हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं।

स्रोत im

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823