Connect with us

क्राइम

(बड़ी खबर) इस राज्य में नाबालिग से गैंगरेप के आरोपित बिकी अली का पुलिस ने किया एनकाउंटर, बाकियों की तलाश

शैलेन्द्र कुमार सिंह

गरीगाँव में नाबालिग से गैंगरेप के मुख्य आरोपित बीकी अली को गुवाहाटी पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया। दरअसल मामला असम राज्य का है। पुलिस ने मंगलवार को कामरूप ग्रामीण जिले के हाजो के पास दमपुर पहाड़ी इलाके से बीकी अली को गिरफ्तार किया था। बीकी अली को जलुकबाड़ी थाने ले आया गया था जहाँ से पुलिस के अनुसार जब उसने भागने की कोशिश की तो बीकी को रोकने के लिए पुलिस ने चार राउंड गोलियाँ चलाईं जिससे उसकी मौत हो गई।


इसकी जानकारी देते हुए गुवाहाटी सिटी पुलिस ने बताया कि पुलिस की गोलीबारी में एक बलात्कार आरोपित की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार (15 मार्च, 2022) रात में गुवाहाटी में पुलिस कर्मियों पर हमला कर उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी। तभी पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी थी। बीकी अली को उसी दिन गिरफ्तार किया गया था। इस हमले में दो महिला पुलिस कर्मी भी घायल बताई जा रही हैं। वहीं पुलिस को इस गैंगरेप में आरोपित उसके बाकी साथियों की भी तलाश है।
बता दें कि गुवाहाटी में हुए गैंगरेप का मुख्य आरोपी बीकी अली ही था। बीकी ने अपने चार दोस्तों फैजुर अली, पुना अली, पिंकू अली और राजा अली के साथ गुवाहाटी के अदाबारी में एक होटल के कमरे में एक किशोरी के साथ बलात्कार किया था। उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। उसके बाद पीड़ित लड़की के माता-पिता ने पानबाजार महिला थाने में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की ब्रेकिंग। दबंगों द्वारा युवक को पीटने का वीडियो वायरल, मामला दर्ज, देखें रिपोर्ट और वीडियो.....

वहीं पुलिस को नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में बीकी अली के मुड़भेड़ में मारे जाने के बाद बाकी बचे फैजुर अली, पुना अली, पिंकू अली और राजा अली नाम के चार युवकों की तलाश है, जो अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। इस मामले में गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद बीकी अली के नेतृत्व में उसके दोस्तों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था, जो वायरल हो गया था।
घटना के बाद से ही सभी पाँचो आरोपित फरार चल रहे थे। वहीं पुलिस ने सोमवार (14 मार्च, 2022) को पाँचों आरोपितों के परिवार के 7 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया था। और बाकी के चार नामजद आरोपितों की भी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की ब्रेकिंग। दबंगों द्वारा युवक को पीटने का वीडियो वायरल, मामला दर्ज, देखें रिपोर्ट और वीडियो.....

क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दसवीं क्लास की नाबालिग लड़की का बिकी अली के साथ कथित अफेयर चल रहा था। 16 फरवरी, 2022 को वह उसे एक दोस्त के साथ अपने घर ले गया और दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने वारदात को रिकॉर्ड भी कर लिया था। उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वे तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे।

जहाँ 16 साल की लड़की इस धमकी के चलते डर गई, वहीं उसने फिर से अपराध करने के लिए बिकी अली को मौका दे दिया। 19 फरवरी को, उसने उसे अपने साथ ओयो होटल में चलने के लिए ब्लैकमेल किया, धमकी दी कि अगर वह नहीं मानती है, तो वीडियो वायरल कर दिए जाएँगे।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की ब्रेकिंग। दबंगों द्वारा युवक को पीटने का वीडियो वायरल, मामला दर्ज, देखें रिपोर्ट और वीडियो.....

होटल के कमरे में, बिकी अली के साथ फैजुर अली, पुना अली, पिंकू अली और राजा अली नाम के उसके चार अन्य दोस्तों ने एक साथ लड़की के साथ गैंगरेप किया और फिर से उसका वीडियो बनाया। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी अपलोड कर दिया।

कुछ दिनों तक चुप रहने के बाद लड़की ने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी और तुरंत उसके माता-पिता ने शहर के पानबाजार महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पाँचों नामजद आरोपितों के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिस पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823