Connect with us

उत्तर प्रदेश

फैसला ऑन द स्पॉट:- लड़कियों पर किया एसिड अटैक, तो योगी की पुलिस ने मार दी गोली

गौरीबाजार में युवतियों पर एसिड अटैक करने वाले दो बदमाशों के साथ एसओजी और गौरीबाजार पुलिस की गुरुवार की देर शाम मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।

एक फरार हो गया है। घायल बदमाशों को पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है।गुरुवार की सुबह साइकिल से जा रही दोनों युवतियों पर गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर देवगांव मोड़ बाइक सवारों ने एसिड फेंका था। घटना में एक युवती का चेहरा और दूसरी की बांह झुलस गईं थी। दोनों का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस के अनुसार लड़कियों के पिता की शिकायत के बाद केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। दोनों के बारे में जानकारी हासिल हुई तो एसओजी व थाना गौरीबाजार की संयुक्त टीम को मुखबिर से दोनों के बारे में सूचना मिली। इसके बाद गुरुचघाट के पास चेकिग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस वालों को देखते हुए एक मोटरसाइकिल सवार तीन युवक पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं। चलती ट्रेन, चोर से मुकाबला, और जिंदगी के जंग हार गया दिलीप.....

पुलिस ने पीछा किया तो वे गिर गए। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जवाबी कार्यवाही में दो युवकों को गोली लगी और तीसरा भाग निकला। दोनों की पहचान शेखर पुत्र शंकर निवासी लंगड़ी देवकुआं थाना गौरीबाजार देवरिया और दारा सिंह पुत्र किशुन सिंह निवासी देवगांव थाना गौरीबाजार देवरिया के रूप में हुई।

दोनों के पैर में गोली लगी थी। मामले की जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पुलिस अभिरक्षा में उनका इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर (हरिद्वार) अवैध स्मैक और नशीले इंजेक्शन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, देखें रिपोर्ट:-

स्रोत im

एक फरार हो गया है। घायल बदमाशों को पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गुरुवार की सुबह साइकिल से जा रही दोनों युवतियों पर गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर देवगांव मोड़ बाइक सवारों ने एसिड फेंका था। घटना में एक युवती का चेहरा और दूसरी की बांह झुलस गईं थी। दोनों का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस के अनुसार लड़कियों के पिता की शिकायत के बाद केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। दोनों के बारे में जानकारी हासिल हुई तो एसओजी व थाना गौरीबाजार की संयुक्त टीम को मुखबिर से दोनों के बारे में सूचना मिली। इसके बाद गुरुचघाट के पास चेकिग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस वालों को देखते हुए एक मोटरसाइकिल सवार तीन युवक पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  दुस्साहस। बेरहम बेटे ने बुजुर्ग पिता पर लगातार बरसाए 20-25 घूंसे, दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

पुलिस ने पीछा किया तो वे गिर गए। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जवाबी कार्यवाही में दो युवकों को गोली लगी और तीसरा भाग निकला। दोनों की पहचान शेखर पुत्र शंकर निवासी लंगड़ी देवकुआं थाना गौरीबाजार देवरिया और दारा सिंह पुत्र किशुन सिंह निवासी देवगांव थाना गौरीबाजार देवरिया के रूप में हुई।

दोनों के पैर में गोली लगी थी। मामले की जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पुलिस अभिरक्षा में उनका इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

स्रोत im

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823