Connect with us

क्राइम

दुस्साहस। टेंट में सो रही विदेशी महिला को उठाकर ले गए सात युवक, किया गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

स्पेन की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने

झारखंड के दुमका जिले स्थित हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार रात स्पेन की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना को हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के युवकों ने कथित रूप से अंजाम दिया है।

इस सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस कप्तान पीताम्बर सिंह खैरवार देर रात से हंसडीहा थाना में कैंप कर मामले की तहकीकात में जुटे रहे। जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड की एक टीम को भी बुलाया गया है। थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़ित विदेशी महिला की उम्र 30 साल है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: लालकुआं पुलिस टीम ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि रात करीब 10.30 के करीब गश्ती टीम को कुरमाहाट चौक में पुलिस टीम को देख महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला व उसके पति को हिंदी नहीं आने के कारण मोबाइल में गूगल ट्रांसलेट के सहारे पुलिस को घटना के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: लालकुआं पुलिस टीम ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो अरहर के खेत मे महिला के वस्त्र मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने देर रात ही महिला को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां जांच में महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: लालकुआं पुलिस टीम ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली शिकायत में विदेशी महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि कैंप में सात की संख्या में युवक आकर उसे जबरन उठाकर सुनसान इलाके में एक खेत मे ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला ने जब विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा भी गया।

स्रोत IM

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823