wh यहाँ रंगे हाथों रिश्वत लेता पकड़ा गया ASI, पढ़े पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहाँ रंगे हाथों रिश्वत लेता पकड़ा गया ASI, पढ़े पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

यहाँ रंगे हाथों रिश्वत लेता पकड़ा गया ASI, पढ़े पूरी खबर

यहाँ रंगे हाथों रिश्वत लेता पकड़ा गया ASI, पढ़े पूरी खबर

मेदिनीनगर (पलामू)।झारखंड के पलामू में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पलामू टीम ने मंगलवार को पंडवा थाना में पदास्थापित सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना लाल जामुदा को पांच हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम-झरी, लामीपतरा, थाना-पंडवा निवासी मुन्ना प्रसाद पिता- कपिल देव प्रसाद ने ब्यूरों के प्रमंडलीय कार्यालय को आवेदन देकर सहायक अवर निरीक्षक मुन्ना लाल पर केस डायरी न्यायालय में भेजने के लिए 15 हजार रूपये रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि पिछले एक फरवरी को छोटे भाई पप्पू प्रसाद गुप्ता को कोयला चोरी का आरोप लगा कर जेल भेज दिया गया। इस कांड में उन्हे भी अभियुक्त बनाया गया। दोनों भाईयों ने जमानत के लिए जिला व्यवहार न्यायालय आवेदन दिया था।

एसीबी के गिरफ्त में रिश्वत लेने का आरोपित एएसआई बाए से दूसरा।

आरोपति एएसआई ने 15 हजार रूपये की, की मांग

शिकायतकर्ता ने आरोपी मुन्ना लाल से मिल कर केस डायरी भेजने का आग्रह किया। इसके लिए आरोपति एएसआई ने 15 हजार रूपये की मांग की। एएसआई ने तत्काल में कम से कम पांच हजार रूपये की व्यवस्था करने को कहा। शिकायतकर्ता के आवेदन के आलोक में एसीबी ने तथ्यों का सत्यापन करते हुए मुन्ना लाल जामुदा द्वारा रिश्वत मांगने संबंधी आरोप को सही पाया गया। बाद में मामला को दर्ज कर धावादल का गठन कर मंगलवार को आराेपित मुन्ना लाल जामुदा को पांच हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823