wh 43 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी और 2 सालों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा जाने पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

43 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी और 2 सालों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा जाने पूरा मामला

नई दिल्लीः उत्तरपश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर इलाके में 43 वर्षीय शख्स ने किसी घरेलू विवाद को लेकर कथित तौर पर झगड़े के बाद अपनी पत्नी तथा उसके दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हितेंद्र ने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों के साथ रविवार रात को झगड़े के बाद गुस्से में आकर कई गोलियां चलाईं।

पुलिस ने बताया कि शकूरपुर में यादव मार्केट के समीप घटना की सूचना सुभाष प्लेस पुलिस थाने को रविवार रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर मिली। हितेंद्र की पत्नी सीमा (39) और उसके भाइयों सुरेंद्र (36) और विजय (33) को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो गयी थी।

विजय की पत्नी बबीता (33) को भी गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उपायुक्त (उत्तरपश्चिम) ऊषा रंगनानी ने कहा, ”पूछताछ के दौरान यह मालूम चला कि हितेंद्र और उसके ससुराल वालों के बीच झगड़ा हुआ था। उसने अपनी पत्नी, उसके दो भाइयों और उसकी भाभी पर गोलियां चलाईं, जो उसके घर आए थे।”

पुलिस ने बताया कि सीमा के परिवार के सदस्य किसी घरेलू विवाद को लेकर हितेंद्र से बात करने आए थे। रंगनानी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अपराध में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर ली गयी है। हितेंद्र को किराये से कमायी होती

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823