wh यहां चड्डी गैंग का आतंक, ऐसे दे रहे घटनाओं को अंजाम, वीडियो आया सामने - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहां चड्डी गैंग का आतंक, ऐसे दे रहे घटनाओं को अंजाम, वीडियो आया सामने - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

यहां चड्डी गैंग का आतंक, ऐसे दे रहे घटनाओं को अंजाम, वीडियो आया सामने

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चंड्डी गैंग का आतंक सामने आया है. यहां चड्डी पहनकर आए दो चोरों ने एक स्कूल में घुसकर 7 लाख 85 हजार रुपए चुरा लिए. अब इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक वारदात शनिवार की आधी रात के समय हुई. चोरों ने हैदराबाद के मियापुर में स्थित वर्ल्ड वन स्कूल को निशाना बनाया. रात के समय चड्डी पहनकर स्कूल परिसर में दाखिल हुए दो चोरों ने लाखों की नकदी उड़ा दी. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

देखें चड्डी गैंग के चोरों का CCTV फुटेज
पहचान छुपाने के लिए पहन रखा था नकाब

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो चोर स्कूल परिसर के अंदर घूम-घूमकर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं. चोरों ने शरीर में सिर्फ अंडर वियर पहन रखा है. पहचान छुपाने के लिए दोनों ही चोरों ने चेहरे को नकाब से ढक रखा है. CCTV फुटेज में यह भी दिखाया गया है कि एक चोर छुपते-छुपाते हुए सीढ़ियों से ऊपर की तरफ जा रहा है.

बिहार: काउंटर से चुराए थे 2 लाख रुपए

इस तरह चोरी की वारदात पहले भी देशभर के अलग-अलग इलाकों में सामने आती रही है. करीब एक साल पहले बिहार की राजधानी पटना में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें ‘चड्डी-बनियान’ गैंग ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान को निशाना बनाया था. चोरों ने दुकान में घुसकर काउंटर से 2 लाख रुपए की चोरी की थी. पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई थी।

मुंबई और भोपाल में सामने आ चुके हैं केस

बता दें कि इससे पहले मुंबई और भोपाल में भी चड्डी-बनियान गिरोह का आतंक सामने आ चुका है. मुंबई पुलिस ने ऐसे 3 चोरों को पकड़ा था, जो बंद घरों में चड्डी बनियान पहनकर चोरी किया करते थे।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823