wh उत्तराखंड। यहां महिला पत्रकार के साथ हुई अभद्रता और छेड़खानी की हदें पार, दो युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड। यहां महिला पत्रकार के साथ हुई अभद्रता और छेड़खानी की हदें पार, दो युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। यहां महिला पत्रकार के साथ हुई अभद्रता और छेड़खानी की हदें पार, दो युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो:-

देहरादून से कार में अपनी बहन के साथ रुड़की जा रही एक टीवी न्यूज़ चैनल एंकर (पत्रकार) और उनकी बहन के साथ अभद्रता हुई है जहाँ पर नशे में धुत दो बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा करते हुए उनके साथ छेड़खानी ही नहीं करी बल्कि दोनों के साथ मारपीट कर उनके कपड़े भी फाड़ डालें जिसके बाद दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार की देर रात को देहरादून निवासी टीवी न्यूज चैनल की महिला एंकर अपनी बहन के साथ हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित मायके के लिए कार से घर लौट रही थी जैसे ही वह दोनों अंबाला देहरादून हाईवे डाट काली मंदिर के पास पहुंची तो वहीं से उनके पीछा दो नशे में धुत बाइक सवार युवक करने लगे।

दोनों बाइक सवार युवकों ने उन पर सीटियां मारी और अश्लील फब्बितयां कसीं जिसके पश्चात वह दोनों बहनों की वीडियो बनाने लगे और पूरे रास्ते भर उनके पीछे ही चलते रहे। दोनों बहनों ने कई बार आरोपियों का विरोध किया लेकिन वह नहीं माने।

जैसे ही वह दोनों हाईवे पर अमानतगढ़ गांव के पास पहुँची तो आरोपियों ने उनकी कार के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया और उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े भी फाड़ डाले।

इसके साथ ही हंगामा करते हुए कार्य के शीशे तोड़ दिए तभी इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई जिसे देखकर आरोपी वहां से निकल पड़े जिसके बाद दोनों बहनो ने बुग्गावाला पुलिस चेकपोस्ट में पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी।

जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि दूसरा फरार हो गया था लेकिन सोमवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी हिरासत में लिया है दोनों आरोपी अर्जुन और शिवम इस्माइलपुर गांव के निवासी है जिन पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823