wh उत्तराखंड ब्रेकिंग। ISBT पर बस में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार, सभी ने कबूल किया अपना जुर्म, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड ब्रेकिंग। ISBT पर बस में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार, सभी ने कबूल किया अपना जुर्म, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड ब्रेकिंग। ISBT पर बस में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार, सभी ने कबूल किया अपना जुर्म, देखें रिपोर्ट:-

पंजाब से देहरादून आई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जिनमें से तीन ड्राइवर हैं एक हेल्पर है और एक रोडवेज का कैशियर है इन सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है सभी पुलिस की हिरासत में है. किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वो रोडवेज बस से देहरादून पहुंची थी.

वहीं इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है, देहरादून गैंगरेप मामले में कुछ लोग आईएसबीटी पहुंचकर दोपहर 2:00 बजे प्रदर्शन कर सकते हैं इसको लेकर लोगों में आक्रोश साफ तौर पर देखा जा रहा है फिलहाल लड़की को लेने उसका परिवार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से चल चुका है और देर शाम तक उनके देहरादून पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

आरोपियों ने पूछताछ में कबूला जुर्म
एसएसपी देहरादून ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनकी पहचान धर्मेंद्र कुमार उम्र 32 बुग्गावाला हरिद्वार, देवेंद्रकुमार उम्र 52 वर्ष भगवानपुर हरिद्वार, रवि कुमार उम्र 34 वर्ष नवाबगंज फरुखाबाद, राजपाल उम्र 57 वर्ष बुग्गावाला हरिद्वार, राजेश कुमार उम्र 38 वर्ष माजरा देहरादून के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

इन सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है सभी पुलिस की हिरासत में है. SSP ने बताया कि लड़की के गांव का पता लगा लिया गया है. उसके माता-पिता जीवित हैं और उन्हें यहां बुलाया गया है.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित पंजाब से दिल्ली आई और फिर मुरादाबाद के रास्ते 13 अगस्त की रात देहरादून पहुंची. जैसे ही किशोरी देहरादून आईएसबीटी पहुंची तो उसकी मानसिक हालत को देखते हुए कुछ अज्ञात आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ बस में ही दुष्कर्म किया और उसके बाद मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

किशोरी को घटना के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (CWC) ने रेस्क्यू किया. कमेटी के सदस्यों ने जब किशोरी की काउंसिलिंग की तब उन्हें इस घटना का पता चला. इसके बाद उन्होंने तुरंत शनिवार देर रात पुलिस को इसकी सूचना दी.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823