wh उत्तराखंड। जंगल में लगाई आग, फिर बनाया वीडियो, कहा:- आग से खेलने का शौक, फिर पुलिस ने सलमान सहित तीन को किया गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। जंगल में लगाई आग, फिर बनाया वीडियो, कहा:- आग से खेलने का शौक, फिर पुलिस ने सलमान सहित तीन को किया गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो

उत्तराखंड में चमोली केल जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ रही हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक वनाग्नि को बढ़ावा देते हुए नजर आ रहे हैं।

चमोली पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच की तो सामने आया कि, वीडियो पांडवाखाल (गैरसैंण) का है. पुलिस द्वारा एक्शन लेते हुए तीनों युवकों बृजेश कुमार निवासी बिहार, सलमान निवासी बिहार और सुखलाल निवासी बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है. वही, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जंगल की आग की घटनाओं के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

आरोपियों के खिलाफ थाना गैरसैंण में धारा 26 भारतीय वन अधिनियम, 34, 435, 505 भारतीय दंड विधान द्वारा सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है. युवकों ने पूछताछ में बताया कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोवर बढ़ाने और फेमस होने के लिए ये वीडियो बनाया गया था।

लोगों से की गई अपील
वहीं इस मामले में पुलिस की ओर से अपील करते हुआ कहा गया है, ऐसी घटना सामने आने पर तुरंत ही वन विभाग को सूचित करें. इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ अराजक तत्वों द्वारा जंगलों में आग लगाई जा रही है, जिस वजह से वनाग्नि की घटनाओं में वृद्धि हो रही है. वनाग्नि की वजह से पेड़ों, जीव-जंतुओं और पर्यावरण को तो नुकसान होता ही है, वहीं वायु प्रदूषण और ताप की समस्या भी पर्यावरण को प्रभावित करती है. जंगलों में आग लगने से वन्य जीवन बहुत प्रभावित होता है और वन सम्पदा को भी भारी क्षति पहुंचती है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823