Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही महिला ने पाई-पाई जोड़कर खरीद मकान, प्रेमी बेचकर हुआ फरार

भगवानपुर (रुड़की) एक प्रेमी मकान बेचकर फरार हो गया। मकान में रह रही उसकी प्रेमिका और बेटी को मकान मालिक ने घर से बाहर निकालकर ताला लगा दिया। महिला रात भर बेटी के साथ घर के बाहर बैठी रही। महिला ने तहरीर देकर मकान में अपना हिस्सा होने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उप्र के सहारनपुर जिले के मिर्जापुर अंबेहटा गांव निवासी एक महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। महिला के एक बेटी थी। करीब 15 साल पहले महिला की मुलाकात हरियाणा के जिंद निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। महिला तभी से इसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग। रहे सावधान, क्योंकि RPF लालकुआं कर रही ये काम, देखें रिपोर्ट:- वर्ना हो जाएगा मोय-मोय

कब्जा लेने के लिए आया मकान मालिक

महिला के मुताबिक दोनों ने मिलकर एक मकान खरीदा था। लेकिन प्रेमी ने मकान अपने नाम करा लिया था। कुछ दिन पहले प्रेमी ने यह मकान भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया था। यह मकान बेचकर प्रेमी फरार हो गया था। शनिवार को मकान मालिक यहां पर कब्जा लेने के लिए आया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग। रहे सावधान, क्योंकि RPF लालकुआं कर रही ये काम, देखें रिपोर्ट:- वर्ना हो जाएगा मोय-मोय

महिला ने विरोध किया लेकिन मकान मालिक ने घर का सामान निकालकर बाहर फेंक दिया। साथ ही मकान पर ताला लगा दिया। महिला रात भर बेटी के साथ मकान के बाहर बैठी रही। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग। रहे सावधान, क्योंकि RPF लालकुआं कर रही ये काम, देखें रिपोर्ट:- वर्ना हो जाएगा मोय-मोय

महिला का कहना है कि उसने भी मकान खरीदने में रुपये दिये थे लेकिन धोखे से प्रेमी ने अपने नाम पर मकान का बैनामा कराया। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सर्यभूषण नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823