wh यहां पत्नी ने पति के सर में हथोड़ा मार की हत्या, मामला जान आप भी रह जाएंगे दंग, जाने पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहां पत्नी ने पति के सर में हथोड़ा मार की हत्या, मामला जान आप भी रह जाएंगे दंग, जाने पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

यहां पत्नी ने पति के सर में हथोड़ा मार की हत्या, मामला जान आप भी रह जाएंगे दंग, जाने पूरा मामला

विकासनगर: पत्नी ने प्रेमी व उसके साथी के साथ षड्यंत्र रचकर पति की सिर पर हथौड़े से वार कराकर हत्या करा डाली। आरोपितों ने हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए शव और बाइक को जजरेड पहाड़ी के पास खाई में गिरा दिया।

इतना ही नहीं, पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पति की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई। हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पत्नी समेत तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी डीआइजी दलीप सिंह कुंवर ने हत्याकांड का राजफाश करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।

जजरेड के पास संतराम का शव खाई में मिला था

पुलिस के अनुसार, 13 फरवरी को कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास संतराम का शव खाई में मिला। इस पर स्वजन ने हत्या की आशंका जताई। इस पर कोतवाली विकासनगर के प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने अलग-अलग टीमों का गठन किया।

सीओ संदीप नेगी के नेतृत्व में बनी टीम में शामिल कोतवाल एसएस बिष्ट, दारोगा पंकज कुमार, आदित्य सैनी, एसओजी देहात प्रभारी दीपक धारीवाल आदि ने घटनास्थल व उसके आसपास के 100 सीसीटीवी को खंगाला। साथ ही एसओजी देहात के सहयोग से मृतक के मोबाइल फोन की सीडीआर व घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र का डंप डाटा एकत्रित किया।

पुलिस को सीडीआर में एक संदिग्ध नंबर मिला, जो आशीष निवासी वार्ड नंबर-2 आदर्श विहार हरबर्टपुर के नाम पर पंजीकृत था, की लोकेशन भी घटनास्थल में मिली। पुलिस आशीष को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई। पूछताछ में आशीष ने अपने साथी मुकेश निवासी तेलपुर विकासनगर के साथ मिलकर संतराम की हथौडे से हत्या करने की बात कही।

उसने बताया कि हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए शव और बाइक को जजरेड के पास खाई में फेंक दिया। हत्या की साजिश उसने, मृतक की पत्नी इंद्रा और इंद्रा के प्रेमी मुकेश ने रची थी। इस पर पुलिस ने मैजिक वाहन के साथ आरोपित मुकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया।

साथ ही इंद्र को भी पूछताछ के लिए चौकी बाजार विकासनगर बुलाया। सख्ती से पूछताछ पर इंद्रा ने सच उगल दिया। उसने हत्या के षड्यंत्र में शामिल होना स्वीकारा। पुलिस ने इंद्रा को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ा, मैजिक वाहन, घटनास्थल से बरामद खून से सनी चुनरी व मृतक का जूता बरामद किया। पूछताछ व मौके से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गुमशुदगी को हत्या, षड्यंत्र, साक्ष्य छिपाने की धाराओं में बदला गया।

पत्नी ने साक्ष्य छिपाने को दर्ज कराई थी पति की गुमशुदगी

कोतवाली में इंद्रा देवी निवासी ग्राम रताड़ पोस्ट बजऊ तहसील कालसी देहरादून हाल निवासी कैनाल रोड रसूलपुर ने तहरीर देकर कहा था कि उसका पति संतराम (32) निवासी ग्राम रताड़ 12 फरवरी को घर रसूलपुर से काम के लिए हरबर्टपुर के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं आया।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कराई। इसी बीच 13 फरवरी को थाना कालसी पुलिस ने कोतवाल को बताया कि कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड पहाड़ी के समीप एक शव खाई से बरामद हुआ है।

बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी है। स्वजन ने शव की शिनाख्त की। कालसी थाने की पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया।

स्त्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823