Connect with us

क्राइम

नाबालिग से गैंगरेप कर फरार थे आरोपित आरिफ-आसिफ: UP पुलिस ने घर पर चलाया बुलडोजर, फिर हुआ ये……..देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नाबलिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के 2 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह शिकायत 25 मार्च को की गई थी। इन आरोपितों के नाम आमिर और आसिफ हैं जो रिश्ते में भाई हैं। इनके अब्बा शराफत पर भी पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप है। यह गिरफ्तारी 1 अप्रैल (शुक्रवार) को की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला चिलकाना थानाक्षेत्र का है। यहाँ गाँव के प्रधान शराफत अली के 2 बेटों आमिर और आसिफ पर उसी गाँव की एक नाबालिग लड़की ने निकाह का झाँसा दे कर रेप का आरोप लगाया। पीड़िता और आरोपित एक ही मज़हब के हैं। यह आरोप लगने के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के एक दिन पहले पुलिस ने आरोपितों के घर के एक हिस्से पर बुलडोजर चलाया था। तब वायरल हुए वीडियो में स्थानीय SHO आरोपितों के घर वालों को आरोपितों को हाजिर करने के लिए 48 घंटे की मोहलत देते दिखाई दिए थे। ऐसा न करने पर घर को बुलडोजर से ढहा देने की चेतावनी दी गई थी। मौके पर एक बुलडोजर भी घर के सामने की सीढ़ी तोड़ता दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं। पति-पत्नी मिलकर देते थे चोरी की घटना को अंजाम, पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल और फिर………

पुलिस ने आरोपितों के घर ढोल नगाड़े के साथ मुनादी भी करवाई। घर पर बुलडोजर पहुँचने के 24 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ गए। ऑपइंडिया से बात करते हुए सहारनपुर के SSP आकाश तोमर ने बताया, “दोनों आरोपित 1 अप्रैल की रात 8.55 पर गिरफ्तार कर लिए गए। इन पर धारा 452, 376 D, 342, 232 और 506 IPC के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं। चोरी किए गए समान के साथ RPF ने दो को किया गिरफ्तार, रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, देखें रिपोर्ट:-

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823