Connect with us

क्राइम

प्रेमी पर पैसे लुटा रही थी पत्नी, पति ने मार डाला

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के रिटायर्ड कॉलोनी (झारखंड) स्थित पैराडाइज बिल्डिंग में अवैध संबंध के शक में मंगलवार की रात 11 बजे शिक्षक मनोरंजन दत्ता ने पत्नी अनामिका दत्ता की भुजाली घोंप कर हत्या कर दी।

बेटे के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी मनाेरंजन को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी अनामिका का सहारा एजेंट और रेलकर्मी दिब्याकांत पाणिग्रही से अवैध संबंध था। अनामिका उसके साथ धोखा कर रही थी।

उसकी पत्नी कर्ज लेकर दिब्याकांत पर पैसे लुटा रही थी। प्रेमी के चक्कर में उसका ही नहीं, बच्चों और पूरे घर-परिवार का ध्यान रखना छोड़ दी थी। इसे लेकर आए दिन झगड़े हो रहे थे। परेशान होकर आखिरकार उसे मार डालना पड़ा।

पहले भी अवैध संबंध का मामला पहुंचा था थाना।

अवैध संबंध का यह मामला पहले चक्रधरपुर थाने भी गया था। उस समय तय हुआ था कि अनामिका और दिब्याकांत अब कभी एक-दूसरे के संपर्क में नहीं रहेंगे।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस कारण दिब्याकांत की पत्नी उसे छोड़कर चली गयी। वहीं मनोरंजन दत्ता के घर पर झगडे होते रहे।

पति का कहना है कि इससे पहले सोमवार को अनामिका ने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। एक साथ दवाइयों की कई गोलियां खा ली थी।

मनोरंजन दत्ता का कहना है की उसकी पत्नी अनामिका दत्ता को दिब्याकांत पाणिग्रही नामक एक सहारा एजेंट सह रेलकर्मी ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। तब से ही उसकी पत्नी उसके साथ हमेशा झगड़ा करती रहती थी।

इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823