Connect with us

क्राइम

यहां 18 साल की लड़की को पहले किया अगवा, फिर कराया धर्म-परिवर्तन, फिर बांदा मस्जिद में किया निकाह, शिकायत के बाद पुलिस ने…….

यूपी के फतेहपुर जिले में एक 18 साल की लड़की को अगवा कर उससे शादी करने के आरोप में एक मुस्लिम लड़के को गिरफ्तार किया गया है। आरोपों के मुताबिक, आरोपी ने पहले लड़की को बहलाया-फुसलाया और फिर उसका अगवा कर उसका धर्म परिवतर्न किया। इसके बाद बांदा के किसी मस्जिद में उससे निकाह किया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर काम करते हुए लड़की को बचा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पुलिस ने कई धाराओं में केस भी दर्ज किया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, लड़की के पिता सुभाष सिंह ने गाजीपुर थाना में यह शिकायत की थी कि मिर्जा साबिर नामक एक लड़के ने उनकी बेटी को पहले अगवा किया फिर उसका धर्म बदल कर उससे शादी कर ली है। पिता के मुताबिक, उनकी बेटी 31 मार्च 2022 को परीक्षा देने के लिए गई थी, तभी रास्ते में युवक ने बहला-फुसला कर उसको अगवा कर लिया था। 

इसके बाद लड़की के धर्म को बदलकर उससे बांदा की किसी मस्जिद में निकाह करने का भी मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और

आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की उसके चंगुल से छुड़ा लिया। 

कई धाराओं में केस हुआ है दर्ज।

घटना पर सीओ जाफरगंज अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी पर अपहरण, धोखाधड़ी व डरा धमकाकर धर्मांतरण कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 366, 386, 420, 506 व 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इलाके में यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है। 

इस घटना के तीन दिन पहले ललौली थाना में भी एक ऐसा ही मामला हुआ था जहां पर हसन मोहम्मद नामक शख्स पर पहले एक हिन्दू शादीशुदा लड़की को बहलाने-फुसलाने का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी ने लड़की को गाज़ियाबाद ले गया था जहां उससे किसी मस्जिद में शादी की थी। 

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823