wh ट्रेन में टॉयलेट की सारी गंदगी यात्री के ऊपर गिरी, पढ़ें कहां का है पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK ट्रेन में टॉयलेट की सारी गंदगी यात्री के ऊपर गिरी, पढ़ें कहां का है पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

ट्रेन में टॉयलेट की सारी गंदगी यात्री के ऊपर गिरी, पढ़ें कहां का है पूरा मामला

भारतीय रेल में टॉयलेट से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना हुई है।  शुक्रवार सुबह नागपुर से नई दिल्ली आ रही एक महिला जब ट्रेन के टॉयलेट का इस्तेमाल करने पहुंची तो फ्लश का बटन दबाते ही टॉयलेट की सारी गंदगी पंप होते हुए उनके शरीर पर आकर गिर गई है। 

ट्रेन में टॉयलेट की सारी गंदगी यात्री के ऊपर गिरी, पढ़ें कहां का है पूरा मामला

यह घटना करीब 9:00 बजे सुबह की है। घटना बिलासपुर राजधानी के B10 कोच में हुई। अमरावती का रहने वाला यह परिवार राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आ रहा था। फिर शाम को इनको निजामुद्दीन से दूसरी ट्रेन लेकर वैष्णो देवी जाना है। लेकिन इस घटना के बाद पूरा परिवार एक तरह से सदमे में आ गया है इन लोगों ने ट्रेन में कंप्लेंट करने के लिए शिकायत पुस्तिका मांगी।

लेकिन ट्रेन में यह पुस्तिका नहीं दी गई, बाद में क़रीब 11:00 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद पूरा परिवार स्टेशन पर ही शिकायत करने पहुंचा। वहां इनकी शिकायत भी दर्ज की गई।

 यह घटना बॉयो टॉयलेट में हुई है, बायो टॉयलेट को रेलवे ने सबसे बेहतर विकल्प बताया था। टॉयलेट को साफ रखने के लिए भारतीय रेल अपनी ट्रेनों में बायो टॉयलेट ही लगा रहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823