Connect with us

देश-विदेश

पूर्व विधायक की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर, जानिये क्या है मामला, चुनाव से पहले BJP छोड़ इस पार्टी में हुए थे शामिल…….

यूपी में योगी सरकार 2.0 के शपथ लेते ही अलग-अलग जिलों का प्रशासन भी बुलडोजर मोड में आना शुरु हो गया है, इस कड़ी में बांदा विकास प्राधिकरण ने तिंदवारी से पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति पर अपना शिकंजा कसना शुरु कर दिया है, बृजेश चुनाव से ऐन पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हुए थे, जिन्हें पार्टी ने तिंदवारी से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वो हार गये थे।

बढ सकती है मुश्किलें
चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़कर सपा में जाना बृजेश प्रजापति को महंगा पड़ गया है, उनकी मुश्किलें बढती जा रही है, प्राधिकरण द्वारा जारी नोटिस में 4 मंजिला मकान.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के साथ जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी

और ऑफिस में हुए अवैध निर्माण का ब्यौरा देते हुए 7 अप्रैल को पेश होने के लिये कहा गया, नोटिस में कहा गया है कि अगर प्रजापति 7 अप्रैल तक ब्यौरा देने में असफल होते हैं, तो ये इमारतें ढहा दी जाएंगी।

अवैध निर्माण
रिपोर्ट के अनुसार बांदा विकास प्राधिकरण ने तिंदवारी से बीजेपी विधायक रहे बृजेश प्रजापति (अब सपा में) को बगैर नक्शा पास कराये अवैध निर्माण कराने के मामले में नोटिस थमा दी है।

बृजेश इस बार सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और हार गये हैं, बृजेश ने नोटिस को खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है और सरकार पर तंज कसते हुए लोगों को इसकी जानकारी दी है। उन्होने फेसबुक पर लिखा, इंटरमीडिएट हो 12वीं, पता नहीं ये गृह मंत्री से पूछो, पर पेपर लीक होने की बधाई, जिस पर लोग उन्हें ट्रोल भी करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के साथ जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी

क्या है नोटिस में
बीडीए के सचिव ने जारी नोटिस में लिखा है, कि आप द्वारा बिना नक्शे स्वीकृत कराये बिजली खेड़ा में लगभग 190 वर्ग सेंटीमीटर के क्षेत्रफल में कई तलों में भवन निर्माण किया गया है, स्थल पर कोई स्वीकृति नहीं दिखाई गई है,

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के साथ जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी

जिसे लेकर बीडीए कोर्ट में 7 अप्रैल 2022 को उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करें, आप द्वारा अवैधानिक रुप से किये या कराये जा रहे निर्माण को रोकने अथवा किये गये निर्माण को गिरा देने के आदेश या आज्ञा क्यों ना दी जाए, आप स्वयं किसी प्रतिनिधि को उपस्थित करा कारण स्पष्ट करें। आपको बता दें कि इस मकान में बृजेश प्रजापति अपना ऑफिस बनाये हुए हैं, वो इसी में रहते भी हैं।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823