wh यहाँ मर चुके मरीज के साथ नर्स की ऐसी हरकत जान के रह जाएंगे दंग, जाने पुराममला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहाँ मर चुके मरीज के साथ नर्स की ऐसी हरकत जान के रह जाएंगे दंग, जाने पुराममला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

यहाँ मर चुके मरीज के साथ नर्स की ऐसी हरकत जान के रह जाएंगे दंग, जाने पुराममला

नर्स का काम अस्पताल में मरीज की देखभाल करना होता है. लेकिन 46 साल की एक नर्स ने मरीज के साथ ऐसी हरकत कर दी जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. दरअसल, नर्स ने चुपके से मरीज के खाते से 3 करोड़ रुपये से अधिक कैश अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया।

हैरत की बात यह है कि जिस वक्त नर्स ने ये हरकत की, उस समय मरीज की मौत हो चुकी थी. बाद में मृत मरीज के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने नर्स को गिरफ्तार कर लिया. मामला थाईलैंड का है।

Thethaiger.com की रिपोर्ट के मुताबिक, 46 साल की नर्स का नाम सतांग थोंग्रामफान है. सतांग पर आरोप है कि उसने मृत मरीज का मोबाइल चुराकर उसके खाते से ऑनलाइन 3 करोड़ 44 लाख रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए. नर्स ने बैंकिंग ऐप के जरिए रुपये ट्रांसफर किए थे।

मृतक के बेटे ने की नर्स की शिकायत

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) चेयरमैन-कोतवाल विवाद का पटाक्षेप, प्रशासन की मध्यस्थता में बनी सहमति; धरना-कार्य बहिष्कार के समाप्त होते ही एस्मा का भी हुआ निस्तारण........

जब इसकी खबर मरीज के 31 साल के बेटे पतिवत थायसोम को हुई तो उसने पुलिस से नर्स की शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नर्स सतांग को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

थायसोम ने बताया कि उसके 56 साल के पिता बैंक में काम करते थे. वो उन्हें कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल ले गया था. लेकिन इलाज के दौरान ही 9 अगस्त को उनका निधन हो गया. मौत के बाद पिता का मोबाइल अस्पताल से चोरी हो गया. बाद में पता लगा कि खाते से रुपये भी गायब थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं विवाद में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की दमदार एंट्री, चेयरमैन के समर्थन............?

नर्स के घर से मिला भारी मात्रा में कैश

शक के आधार पर थायसोम ने सतांग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के जब पुलिस सतांग के घर जांच करने पहुंची तो हैरान रह गई. पुलिस को उसके घर से 50 लाख रुपये कैश, गोल्ड, एक कार बरामद हुई. ये कार मृत मरीज की थी. इसके अलावा 6 मोबाइल फोन और 6 बैंक पासबुक भी मिली. साथ ही घर के अंदर खड़ी एक अन्य कार से भी बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने सतांग को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने मरीज का मोबाइल चोरी करने से इनकार कर दिया. नर्स सतांग ने जांच अधिकारियों से कहा कि वह केवल मरीज के निर्देशों का पालन कर रही थी. नर्स का कहना था कि मरीज ने खुद पैसे निकालने के लिए कहा था. उसने मरीज के बैंक ऐप से 17 ट्रांजेक्शन के जरिए 2 करोड़ से अधिक कैश निकाला था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं विवाद में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की दमदार एंट्री, चेयरमैन के समर्थन............?

हाल ही में नर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उसके खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है. अगर आरोप सही साबित हुए तो उसे कम से कम 5 साल की जेल हो सकती है. साथ ही जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

स्रोत इंटरनेट मिडिया

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823