wh यहां पति के खाना ना खाने पर पत्नी ने पति के साथ किया ये कांड , यहाँ देखे वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहां पति के खाना ना खाने पर पत्नी ने पति के साथ किया ये कांड , यहाँ देखे वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

यहां पति के खाना ना खाने पर पत्नी ने पति के साथ किया ये कांड , यहाँ देखे वीडियो

जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना अधिकारी महावीर विश्नोई ने बताया कि विराज पति-पत्नी का झगड़ा हुआ था. इसको लेकर दोनों ही पक्षों की एफआईआर दर्ज कर ली गई है

Bikaner News: क्रिकेट के मैदान में खिलाड़ियों को क्रिकेट के बल्ले से आपने चौके छक्के तो लगते देखें होंगे लेकिन राजस्थान के बीकानेर में एक पत्नी ने अपने नशेड़ी पति को क्रिकेट बैट जमकर धुनाई कर दी. इस पिटाई से शख्स को 17 टांके आए हैं. पति का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं. वहीं इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में पत्नी क्रिकेट के बल्ले से पति को लगातार मारती नजर आ रही है. पति के सिर से लगाकर पांव तक वार करती रही. महिला का आरोप है कि पति शराब पीता है और उसे रोज मारपीट करता है. इसी गुस्से में उसने पति की पिटाई की है. इस मामले में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर करवाई है।

देर रात हुई घटना
बीकानेर शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 11 बजे पति पत्नी के बीच झगड़ने के साथ जोर जोर से आवाज आ रही थी. झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे. यहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए.

एफआईआर दर्ज
वहीं जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना अधिकारी महावीर विश्नोई ने बताया कि विराज पति-पत्नी का झगड़ा हुआ था. इसको लेकर दोनों ही पक्षों की एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पति आमीन के परिजनों ने उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने पत्नी द्वारा लगातार वार करने से पती के सिर पर कई चोटें आई हैं.

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823