wh मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने फांसी लगाकर दे दी जान, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग - UK LIVE 24 NEWS NETWORK मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने फांसी लगाकर दे दी जान, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने फांसी लगाकर दे दी जान, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

राजस्थान के धौलपुर में पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे शख्स ने वहां झगड़ा होने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. रिपोर्ट के मुताबिक पत्नी अपने मायके से आने को तैयार नहीं थी और उसने पति को बच्चों को ले जाने से भी रोक दिया था।

राजस्थान के धौलपुर में पत्नी को लेने सुसराल पहुंचे शख्स ने वहां झगड़ा होने के बाद फांसी के फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मोरोली गांव का है जहां मुनेश नाम के युवक ने ससुराल में ही जान दे दी।

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है. इस मामले में रविवार को मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

इस घटना को लेकर मृतक के भाई विजयपाल सिंह और भरत सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई मुनेश की पत्नी बीते दो महीने से अपने मायके मोरोली गांव में रह रही थी. शनिवार को मुनेश पत्नी को लाने के लिए अपने ससुराल गया था।  

मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने फांसी लगाकर दे दी जान, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

मुनेश ने पत्नी को साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया, इसके बाद मुनेश अपने बच्चे को साथ ले जाने लगा लेकिन मुनेश की पत्नी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. दोनों तरफ से हुई मारपीट के बाद पत्नी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने की धमकी देने लगी।

इसके बाद मुनेश ने ससुराल में ही फांसी लगा ली, गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक की मौत हो जाने से परिजनों में हाहाकार मच गया। 

वहीं इस मामले के जांच अधिकारी भागीरथ सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बेटे की फांसी लगा कर हत्या कर दी गई. इस मामले में जांच की जा रही है और उसी के मुताबिक कार्रवाई होगी।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823