wh होली खेलकर घर लौटे युवक ने उठाया खौफ़नाक कदम, जानकर बड़े भाई को आया हार्टअटैक, पढे ये खास खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK होली खेलकर घर लौटे युवक ने उठाया खौफ़नाक कदम, जानकर बड़े भाई को आया हार्टअटैक, पढे ये खास खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

होली खेलकर घर लौटे युवक ने उठाया खौफ़नाक कदम, जानकर बड़े भाई को आया हार्टअटैक, पढे ये खास खबर

हल्द्वानी: राजपुरा क्षेत्र दो भाइयों की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है। छोटे भाई ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी मौत की खबर सुनकर सदमे में आए बड़े भाई को दिल का दौरा पड़ गया और उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार राजपुरा के राजेंद्र नगर निवासी अरुण कुमार (बब्लू) रिक्शा चालक था। बुधवार को उसने दोस्तों के साथ दिनभर होली खेली। इसके बाद घर पहुंचा और घरेलू विवाद के चलते जहर खा लिया। स्वजन ने उसके गले में होली के रंग का लाल निशान देख फंदा लगाकर जान देने की बात कही। यहा

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

पोस्टमार्टम में मौत जहर से होने की पुष्टि

डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम में उसकी मौत जहर से होने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार इस घटना के दौरान अरुण का बड़ा भाई अनिल उर्फ अन्नू होली मनाने के लिए अपने गांव फरीदपुर (उप्र) गया था।

छोटे भाई की मौत की सूचना मिलने पर उसे झटका लग गया। फरीदपुर से हल्द्वानी लौटते समय दिल का दौरा पड़ गया। अनिल को बहेड़ी के एक अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

दो भाईयों की मौत से स्वजन में कोहराम

होली पर्व पर एक साथ दो भाईयों की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है। मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज हरिराम ने बताया कि अरुण कुमार के शव का पोस्टमार्टम हल्द्वानी में हुआ। दूसरे के शव का पोस्टमार्टम बहेड़ी में ही किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

स्त्रोत इंटरनेट मीडिया

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823