wh (बड़ी खबर) 24 दिन से लापता बेरीपड़ाव की नाबालिक युवती का शव बरा थाना क्षेत्र जनपद उधम सिंह नगर से बरामद, ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ उठाई ये मांग, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो और इंटरव्यू……… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (बड़ी खबर) 24 दिन से लापता बेरीपड़ाव की नाबालिक युवती का शव बरा थाना क्षेत्र जनपद उधम सिंह नगर से बरामद, ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ उठाई ये मांग, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो और इंटरव्यू……… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(बड़ी खबर) 24 दिन से लापता बेरीपड़ाव की नाबालिक युवती का शव बरा थाना क्षेत्र जनपद उधम सिंह नगर से बरामद, ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ उठाई ये मांग, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो और इंटरव्यू………

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

बेरीपड़ाव क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग युवती का शव बरा पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत जनपद उधम सिंह नगर में मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान शंकर जोशी के नेतृत्व में हल्दूचौड़ पुलिस चौकी के बाहर पुलिस और चौकी इंचार्ज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

ग्राम प्रधान शंकर जोशी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यहां से 24 दिन पूर्व से एक नाबालिक युवती लापता थी जिसकी ढूंढ खोज के लिए परिवार वाले पुलिस से लगातार गुहार लगा रहे थे मगर पुलिस की नाकामी की वजह से युवती बरामद नहीं हो पाई।

उन्होंने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग उठाई है और कहा है कि वह इस संबंध में एसएसपी से भी वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक चौकी से कोई नहीं जाएगा।

शंकर जोशी, ग्राम प्रधान, खड़कपुर

उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अनुसूचित समाज की युवती को ढूंढने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही नहीं की और ना ही कॉल डिटेल निकालने में तेजी दिखाई यदि पुलिस त्वरित कार्यवाही करती तो युवती को बरामद किया जा सकता था। उन्होंने एसएसपी से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया जाए।

(बड़ी खबर) 24 दिन से लापता बेरीपड़ाव की नाबालिक युवती का शव बरा थाना क्षेत्र जनपद उधम सिंह नगर से बरामद, ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ उठाई ये मांग, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो और इंटरव्यू………

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823