Connect with us

उत्तराखंड

(बड़ी खबर) उत्तराखंड के इस शहर में बाहरी व्यक्तियों की दुकान होगी बंद, इस संगठन ने लिया फैसला, देखें रिपोर्ट

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत धारचूला नगर में बाहर से आकर पहाड़ की शांति में वैमनस्यता का जहर घोलने वालों के लिये कड़ा सबक प्रस्तुत किया है। नगर के बाजार से 91 बाहरी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को शनिवार से पूरी प्रक्रिया के बाद हमेशा के लिये बंद कर दिया गया है।

इस पूरे मामले ही शुरुआत बीते फरवरी माह में हुई थी, जब धारचूला बाजार में बाल काटने की दुकान वाला मूलतः बरेली निवासी नाई क्षेत्र की दो नाबालिग किशोरियों को बहला फुसलाकर भगा ले गया।

इस घटना की क्षेत्र में जबर्दस्त प्रतिक्रिया हुई। क्षेत्रीय जनता ने बाजार में जुलूस प्रदर्शन किया और बाजार बंद किए। लोग बाहर से आए लोगों के विरुद्ध अत्यधिक आक्रोश हुये। स्थानीय लोगों ने बाहर से आए व्यापारियों को नगर से बाहर करने की मांग उठायी। ऐसे में व्यापार मंडल धारचूला ने भी नगर में व्यापार करने वाले बाहरी व्यापारियों का पंजीकरण निरस्त करने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी: जनहित और विकास के मुद्दे पर हुआ मंथन......

2000 के बाद बाहर से आए 175 व्यापारी चिह्नित

इस क्रम में व्यापार मंडल और आंदोलनकारियों की एक कोर कमेटी का गठन किया गया। कोर कमेटी ने निर्णय लिया कि वर्ष 2000 के बाद बाहर से धारचूला आए व्यापारियों का पंजीकरण रद्द किया जाए। इस क्रम में वर्ष 2000 के बाद बाहर से आए 175 व्यापारी चिह्नित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कोश्यारी, लालकुआं के इस मामले पर हुई चर्चा

नगर के सभी व्यापारियों से धारचूला में व्यापार के लिए साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। जिसमें 91 बाहरी व्यापारी अपना कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद बीते शुक्रवार को व्यापार मंडल और कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें 91 बाहरी व्यापारियों को शनिवार से दुकान नहीं खोलने को कहा गया और उनका पंजीकरण निरस्त कर दिया गया।

इसके बाद शनिवार से धारचूला में बाहरी 91 व्यापारियों की दुकानें बंद हो गयी हैं। सभी दुकानों पर ताले लटके हैं। बंद दुकानों को व्यापार मंडल पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने नगर में घूम कर चिह्नित किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कोश्यारी, लालकुआं के इस मामले पर हुई चर्चा

व्यापार मंडल के महासचिव महेश गर्ज्याल ने कहा कि व्यापार संघ द्वारा सर्वसम्मति से क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए इन व्यापारियों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

दूसरी ओर बाहरी व्यापारियों ने एसडीएम मंजीत सिंह से भेंट कर उन्हें राहत दिलाने की मांग की। एसडीएम ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता कर बाहरी व्यापारियों द्वारा बताई गई परेशानियों से अवगत कराया और सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

स्त्रोतIM

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823