wh देहरादून/बागेश्वर (बड़ी खबर) उत्तराखंड की युवती से राजस्थान में दुष्कर्म, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK देहरादून/बागेश्वर (बड़ी खबर) उत्तराखंड की युवती से राजस्थान में दुष्कर्म, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून/बागेश्वर (बड़ी खबर) उत्तराखंड की युवती से राजस्थान में दुष्कर्म, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

इंटर्नशिप के लिए राजस्थान के अलवर गई छात्रा के साथ पार्क में दुष्कर्म के मामले में क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया।

पुलिस के अनुसार, रविवार को भी कुछ जरूरी टेस्ट करवाए जाएंगे, जिसके बाद क्लेमेनटाउन थाने से जीरो एफआइआर व मेडिकल रिपोर्ट सोमवार को अलवर पुलिस को भेजी जाएगी।

थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन कुलवंत जलाल के अनुसार, मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद की रहने वाली छात्रा ने थाने में तहरीर दी कि वह देहरादून के एक विश्वविद्यालय से बीटेक कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) चेयरमैन-कोतवाल विवाद का पटाक्षेप, प्रशासन की मध्यस्थता में बनी सहमति; धरना-कार्य बहिष्कार के समाप्त होते ही एस्मा का भी हुआ निस्तारण........

बीती 14-15 जुलाई को वह इंटर्नशिप के लिए अलवर गई थी। वहां वह एक पीजी में रुकी थी। 11 अगस्त को वह अकेली बायो डायवर्सिटी पार्क गई, यहां उसे एक व्यक्ति मिला। उसने खुद को स्टाफ का गाइड बताया और कहा कि यहां जो भी इंटर्नशिप के लिए आता है, वह उसे घुमाने के लिए ले जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं विवाद में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की दमदार एंट्री, चेयरमैन के समर्थन............?

उस व्यक्ति पर यकीन करके वह उसके साथ घूमने चली गई। रास्ते में आरोपित ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो आरोपित उसके साथ किसी पार्क में दुष्कर्म कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय स्तर पर चमका लालकुआं नगर पंचायत, "अर्बन लर्नथॉन 2.0" में हासिल किया प्रथम स्थान.......

उसने शोर भी मचाया, लेकिन उन दोनों के अलावा वहां और कोई नहीं था, जो उसकी आवाज सुन पाता। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित वहां से भाग गया। उसके पेपर चल रहे थे, इस वजह से उसने उस समय यह बात पुलिस को नहीं बताई। 14 सितंबर पीड़िता ने क्लेमेनटाउन थाने में तहरीर दी।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823