wh देवभूमि फिर हुई शर्मसार। यहां 10वीं की परीक्षा देने गई छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म, देखें रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK देवभूमि फिर हुई शर्मसार। यहां 10वीं की परीक्षा देने गई छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म, देखें रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देवभूमि फिर हुई शर्मसार। यहां 10वीं की परीक्षा देने गई छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म, देखें रिपोर्ट

काशीपुर न्यूज़- उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने गई छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी 04 मार्च को परीक्षा देने के लिए काशीपुर स्थित एक कॉलेज में गई थी लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। स्कूल से उन्हें फोन कर बताया गया कि बेटी परीक्षा देने नहीं पहुंची है। उसे जल्दी भेज दीजिए।

इसके बाद उसकी तलाश शुरू की। इस बीच एक परिचित ने बताया कि कॉलेज के पास से अंकित नाम का युवक उसे अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठाकर ले गया है। इसके बाद युवक के घर फोन किया गया तो सकरात्मक जवाब नहीं मिला। कुछ घंटे बाद बेटी घर आ गई। उसने बताया कि आरोपी उसे एक कमरे में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बाइक में बैठाकर रोडवेज स्टेशन छोड़ गए।

उसकी अश्लील फोटो भी खींची गई। चेतावनी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823