wh देवभूमि शर्मसार। उत्तराखंड में यहां ससुर ने बहू को बनाया हवस का शिकार और फिर…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देवभूमि शर्मसार। उत्तराखंड में यहां ससुर ने बहू को बनाया हवस का शिकार और फिर……

देहरादून: दून से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक ससुर ने अपनी बहू का रेप कर दिया. अब कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने बहू के साथ रेप करने वाले आरोपी 65 वर्षीय ससुर मोहम्मद अथर को गिरफ्तार कर लिया है.

साथ ही कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. दरअसल, बीती 23 जनवरी को देहरादून की लोहिया नगर क्षेत्र की रहने वाले एक विवाहिता ने कोतवाली पटेल नगर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी.

जिसमें विवाहिता ने बताया था कि उसका शौहर पेंटर का काम करता है. उनका ससुर भी उनके साथ ही रहते हैं. पीड़िता का आरोप था कि जब उसका शौहर काम के लिए घर से बाहर जाते थे, तब कई बार ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन विरोध के चलते वो नाकाम रहा.


आरोप था कि बीती 16 जनवरी को जब उसका शौहर घर से काम के लिए निकला. ऐसे वो अपने घर पर अकेली थी.

इसका फायदा उठाकर उसके ससुर ने मारपीट कर कर उसकी इज्जत लूट ली. पीड़िता का कहना था कि उसने चिल्लाकर बचने की कोशिश की, लेकिन मारपीट करने से वो डर गई. जिसके बाद ससुर ने उसका रेप कर दिया. वहीं, पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.

वहीं, कोतवाली पटेल नगर प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने मुकदमे की विवेचना कर आज 65 वर्षीय आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया. जिसे कोर्ट में पेश किया, फिर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823