wh लालकुआं (बड़ी खबर) होली पर साथ में पी शराब, फिर सर पे किया वार, इलाज के 4 दिन बाद मौत, परिवार में कोहराम, पढ़ें दिल दहला देने वाली खबर…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (बड़ी खबर) होली पर साथ में पी शराब, फिर सर पे किया वार, इलाज के 4 दिन बाद मौत, परिवार में कोहराम, पढ़ें दिल दहला देने वाली खबर…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (बड़ी खबर) होली पर साथ में पी शराब, फिर सर पे किया वार, इलाज के 4 दिन बाद मौत, परिवार में कोहराम, पढ़ें दिल दहला देने वाली खबर….

लालकुआं में होली के दिन मारपीट में घायल हुआ चालक कि मौत हो गई है। शराब पीने के दौरान हुए आपसी झगड़े में दूसरे चालक द्वारा किए लठमार कर घायल चालक अरविंद सिंह बिष्ट कि ईलाज के दौरान मौत हो गई है। खबर सुनते ही परिवार में मचा कोहराम।

लालकुआं पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दे कि आठ मार्च की शाम को इंदिरा नगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी अरविंद सिंह बिष्ट और उसके पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण राम ने साथ में शराब पी, जिसके बाद किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया, इसी विवाद के चलते लक्ष्मण ने अरविंद के सिर में लठ्ठ से प्रहार कर दिया, उक्त जबरदस्त प्रहार के चलते अरविंद अचेत होकर सड़क के किनारे गिर पड़ा, तथा अरविंद की बिगड़ती हालत को देखकर लक्ष्मण राम वहां से फरार हो गया।

बाद में आसपास रहने वाले कुछ लोग अरविंद को लेकर एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचे, जहां उसे भर्ती करा दिया, वर्तमान में अरविंद वेंटिलेटर मैं था।

अरविंद की मां उषा देवी ने स्थानीय कोतवाली में लक्ष्मण राम निवासी इंदिरा नगर प्रथम तथा मूल निवासी ग्राम राथी थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी, जिस पर पुलिस ने धारा 323, 504, 506 और 307 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी लक्ष्मण राम को गिरफ्तार कर लिया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823