wh हल्द्वानी ब्रेकिंग। बेटी पैदा हुई तो ससुरालियों ने बहू का खाना-पीना कर दिया बंद, और फिर…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी ब्रेकिंग। बेटी पैदा हुई तो ससुरालियों ने बहू का खाना-पीना कर दिया बंद, और फिर……

हल्द्वानी। मुखानी थानाक्षेत्र के लालडांठ में बेटी पैदा होने पर ससुराल वालों ने महिला के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसे खाने के लिए भी तरसा दिया। महिला ने जुर्म के खिलाफ आवाज उठाई और ससुरालियों के प्रताड़ना की फुटेज लेकर थाने पहुंच गई।

लालडांठ के पास रहने वाली रेखा जोशी ने पति, सास व ननद समेत छह लोगों के खिलाफ बेटी का जन्म होने के बाद यातनाएं देने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है।

बेटी पैदा होने पर दोनों को मारने की धमकी
रेखा का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के बाद जब वह गर्भवती हुई तो पति ने बेटे की चाहत में भ्रूण जांच का दबाव बनाया। साथ ही बेटी पैदा होने पर दोनों को मारने की धमकी दी। जब इसका विरोध किया तो गर्भावस्था में ही उससे मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया।


कमरे में बंद कर खाना-पीना बंद कर दिया
दोबारा गर्भवती होने पर 20 दिसंबर 2023 को उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पति व अन्य ससुरालियों ने बुरी तरह मारपीट की। आरोप है कि कमरे में बंद कर उसका खाना-पीना बंद कर दिया गया था। 13 जून की रात उसे घर में लात-घूंसों व प्रेशर कुकर से पीटा गया। शरीर पर कई जगहों पर काटा भी गया।


महिला ने इसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा है। थानाध्यक्ष पंकज जोशी का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह मामला महिला सेल को भी ट्रांसफर किया गया है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823