wh हल्द्वानी ब्रेकिंग। यहां महिला का खून से लथपथ शव बरामद, मचा हड़कंप, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी ब्रेकिंग। यहां महिला का खून से लथपथ शव बरामद, मचा हड़कंप, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी ब्रेकिंग। यहां महिला का खून से लथपथ शव बरामद, मचा हड़कंप, देखें रिपोर्ट:-

हल्द्वानी न्यूज़– नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में एक सनसनी वारदात सामने आई है। यहाँ किराये के मकान में रह रही महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक मूलरूप से रूद्रपुर की रहने वाली महिला आस्था उर्फ अफसाना रामपुर रोड स्थित नीलांचल कालोनी फेस 5 शिवा कालोनी में गंगाराम मौर्य के मकान में पिछले तीन महीने से किराए पर रह रही थी। महिला का पति महीने में एक दो बार ही यहां पर आता था। बुधवार को महिला का शव संदिग्ध हालत में कमरे में पाया गया। मकान स्वामी ने मामले की सूचना टीपी नगर चौकी को दी। सूचना मिलने के बाद टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

वही मौके पर कोतवाल उमेश मलिक भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अफसाना का पति 8 अप्रैल को उसका पति रात में नशे में चूर होकर आया और उसी रात 4 बजे दोनों बच्चियों को लेकर चला गया था। आस्था उर्फ अफसाना भी दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकली। तब मकान मालिक मौर्य ने आस्था को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था जब वह बुधवार को आस्था से मिलने उसके कमरे की ओर गया तो कमरे में दुर्गंध आ रही थी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823