wh हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के वन सुरक्षा दल ने अवैध उपखनिज अभिवहन करने पर 10 टायरा ट्रक को किया सीज:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के वन सुरक्षा दल ने अवैध उपखनिज अभिवहन करने पर 10 टायरा ट्रक को किया सीज:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के वन सुरक्षा दल ने अवैध उपखनिज अभिवहन करने पर 10 टायरा ट्रक को किया सीज:-

वन अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मानसून गस्त के तहत वन सुरक्षा दल द्वारा उप खनिज बजरी का अवैध अभिवहन करने पर एक ट्रक 16 टायरा किया सीज
प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी एवं एसडीओ गौला के दिशा निर्देशन में वन अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान मानसून गस्त के तहत वन सुरक्षा दल किच्छा सितारगंज मार्ग पर गस्त पर था तभी मुखबिर द्वारा द्वारा सूचना मिली कि किच्छा सितारगंज मार्ग से 01 ट्रक 16 टायरा में बजरी अवैध रूप से बिना रॉयल्टी के चोरी कर ले जाया जा रहा है सूचना पर तुरंत वन सूरक्षा दल की टीम द्वारा उक्त मार्ग पर घेराबंदी की गई समय लगभग 12.50 Am बजे पर किच्छा पुलभट्टा के पास Up25ET /7520 ट्रक ‌‌16 टायरा को आते देख टॉर्च लगाकर जांच हेतु रोकनें का इशारा किया गया टीम को देखकर वाहन चालक मार्ग के किनारे वाहन खड़ा करके भाग गया। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में अवैध बजरी लगभग 550 कुंतल लदा पाया वाहन की तलाशी में बजरी संबंधी आवश्यक कोई भी वैध प्रपत्र मौके पर नहीं मिला। वाहन उक्त के चालक व स्वामी द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927
उत्तरांचल संशोधन 2001की धारा41,42 केअतर्गत दंडनीय अपराध किया गया है।

उक्त वाहन को टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से ढोलावन वन परिसर सितारगंज रेंज की सुपुर्दगी में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है टीम डिप्टी रेंजर देव प्रसाद आर्या, वन दरोगा निर्मल रावत, वन आरक्षी वन आरक्षी सोनू कुमार, नरेन्द्र पाण्डे चालक चन्दन सिंह मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823