wh लालकुआँ। यहाँ रेलवे स्टेशन में सीट में बैठने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लात घूसे, कई लोग हुए चोटिल, देखें वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआँ। यहाँ रेलवे स्टेशन में सीट में बैठने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लात घूसे, कई लोग हुए चोटिल, देखें वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआँ। यहाँ रेलवे स्टेशन में सीट में बैठने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लात घूसे, कई लोग हुए चोटिल, देखें वीडियो

लालकुआं न्यूज़- लाल कुआं रेलवे स्टेशन से दिल्ली को जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस रेलगाड़ी में तीन युवतियों को बिठाने के लिए आए नगर के संजयनगर हाथीखाना निवासियों का महिला कूपे में पुरुषों के बैठे होने पर हुए विवाद के चलते जबरदस्त मारपीट हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक युवक युवतियों चोटिल हो गई।

वही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत किया। परंतु इसी दौरान रेलगाड़ी स्टेशन परिसर से गंतव्य को रवाना हो जाने के चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी, लेकिन लगभग 5 मिनट चली मारपीट के दौरान एक दर्जन युवक और युवतियां जख्मी हो गए, जिसमें आधा दर्जन को गंभीर चोट पहुंची है।

दोनों पक्षों की ओर से जूते, चप्पल, बेल्ट और ईंट पत्थर चले, जिसमें प्लेटफॉर्म परिसर में भगदड़ मच गई, तथा जीआरपी पुलिस को भी स्थिति संभालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी, घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि अन्य यात्रियों एवं रेल कर्मियों के समझ में कुछ नहीं आया, तथा आधा दर्जन युवकों के कपड़े पूरी तरह फट गए, तथा एक युवती प्लेटफार्म परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823