wh देवभूमि में नाबालिग से युवक कर रहा था घिनौना काम, पेट में उठा दर्द तो पैरों तले खिसकी जमीन, अब……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK देवभूमि में नाबालिग से युवक कर रहा था घिनौना काम, पेट में उठा दर्द तो पैरों तले खिसकी जमीन, अब……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देवभूमि में नाबालिग से युवक कर रहा था घिनौना काम, पेट में उठा दर्द तो पैरों तले खिसकी जमीन, अब…….

देहरादून।

महानगर कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोस में रहने वाला एक युवक डरा-धमकाकर हवस का शिकार बनाता रहा। पेट दर्द होने पर स्वजन किशोरी को अस्पताल ले गए तो उसके चार माह की गर्भवती होने का पता चला।

जिसके बाद किशोरी ने स्वजन को पड़ोसी युवक की करतूत बताई। स्वजन की शिकायत पर शहर कोतवाली में आरोपित के विरुद्ध नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- सक्रिय युवा भाजपा नेता गणेश जलाल को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी........

कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दी है। जिसमें कहा कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को बीते 20 मार्च की रात अचानक पेट में दर्द उठा। स्वजन तत्काल उसे दून अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच की, जिसमें किशोरी के चार माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- सक्रिय युवा भाजपा नेता गणेश जलाल को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी........

पूछताछ में किशोरी ने स्वजन को बताया कि घर के ऊपर वाली मंजिल में चंदन नाम का युवक रहता है। जो कि पिछले कई माह से डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। किसी को यह बात बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। स्वजन ने पुलिस से आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- सक्रिय युवा भाजपा नेता गणेश जलाल को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी........

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823