wh होली में “जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे” बज रहा था गाना, तभी पहुंचे दूसरे समुदाय के लोग, फिर हुआ…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK होली में “जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे” बज रहा था गाना, तभी पहुंचे दूसरे समुदाय के लोग, फिर हुआ…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

होली में “जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे” बज रहा था गाना, तभी पहुंचे दूसरे समुदाय के लोग, फिर हुआ……

लालढांग। होली के दौरान भाजपा कार्यकर्ता डीजे पर जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे गाने पर नाच रहे थे कि नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में तनातनी हो गई और हंगामा शुरू हो गया। 

कांग्रेस तथा भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने 

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जिले के लालाढांग क्षेत्र में होली के दौरान जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे गाने को नमाज के दौरान रोके जाने पर दो पक्षों में सिर फुटव्वल हो गई। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण इसने जल्द राजनीतिक रूप अख्तियार कर लिया और कांग्रेस तथा भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। 

इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लालढांग में हंगामा काटा और आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर श्यामपुर थाने पर धरना दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी भी धरने में शामिल हुए। सीओ श्यामपुर रेखा यादव ने आरोपित व्यक्तियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

दोनों समुदाय के बीच किसी प्रकार का टकराव नहीं देखा गया

हंगामे को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जा रहा है और विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद इसे राजनीतिक रंजिश का हिस्सा माना जा रहा है। लालढांग में दो समुदाय के लोग निवास करते हैं, लेकिन अभी तक दोनों समुदाय के बीच किसी प्रकार का टकराव नहीं देखा गया है। हाल ही में राज्य में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं, जिसमें भाजपा बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज है। 

हाट सीट मानी जा रही हरिद्वार ग्रामीण सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीस्वरानंद को पराजित किया था। चुनाव परिणाम आने के बाद होली के त्यौहार में पूर्व से ही कई स्थानों में लड़ाई-झगड़े की आशंका जताई जा रही थी। वहीं लालढांग में इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता डीजे की धुन पर जो राम को लाये हैं, हम उनको लाएंगे, गीत पर नाच-गा रहे थे। इस दौरान नमाज पढ़ने को लेकर पहले दोनों पक्षों में तनातनी हुई फिर हंगामा शुरू हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

फिर मारपीट और सिर फुटव्वल हो गई। हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामपुर अनिल चौहान और सीओ श्यामपुर रेखा यादव मौके पर पहुंचे। इसी बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ओर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, और आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

हंगामा होता देख सीओ श्यामपुर रेखा यादव ने हंगामा शांत करने की मांग की, जिसके बाद उन्होंने 48 घंटे में आरोपितों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। सीओ श्यामपुर रेखा यादव ने बताया कि नमाज पढ़ने के दौरान दोनों पक्षों में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, दोनों पक्षों की ओर से तीन लोगों को चोट पहुंची है।

दोनों पक्षों की ओर से तहरीर देने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री अनिल भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष शम्भू नाथ, अजय यूनियाल, अमीप पाल ओर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823