wh उत्तराखंड (दुस्साहस) यहां सगे भाई ने अपनी छोटी बहन की इज्जत की तार तार, और फिर मौके से हुआ फरार, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड (दुस्साहस) यहां सगे भाई ने अपनी छोटी बहन की इज्जत की तार तार, और फिर मौके से हुआ फरार, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड (दुस्साहस) यहां सगे भाई ने अपनी छोटी बहन की इज्जत की तार तार, और फिर मौके से हुआ फरार, देखें रिपोर्ट:-

देहरादून: रुड़की से बहन को देहरादून स्थित चाची के घर छोड़ने आए सगे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद आरोपित ने पीड़िता को चाची के घर छोड़ा और इसके बाद फरार हो गया। मां की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रुड़की निवासी महिला ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 10-12 दिन पहले माजरा स्थित अपनी चाची के घर रहने आई थी। उसे छोड़ने के लिए उसका बड़ा भाई आया था। गुरुवार सुबह आरोपित अपनी बहन को मुस्लिम कालोनी ले जाने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर ले गया।

आरोपित उसे शिमला बाईपास रोड की तरफ ले गया। जहां झाड़ियों में ले जाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रात 12 बजे आरोपित ने पीड़िता को चाची के घर छोड़ा और वहां से फरार हो गया। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

स्त्रोत IM

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823