wh उत्तराखंड में यहां दुकान स्वामी से दबंगों ने की मारपीट, लाइसेंसी रिवाल्वर छीना, डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज, देखें मारपीट का वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड में यहां दुकान स्वामी से दबंगों ने की मारपीट, लाइसेंसी रिवाल्वर छीना, डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज, देखें मारपीट का वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां दुकान स्वामी से दबंगों ने की मारपीट, लाइसेंसी रिवाल्वर छीना, डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज, देखें मारपीट का वीडियो

(यूएस नगर) बाजपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दबंगों ने दुकान में घुसकर दुकान स्वामी के साथ जमकर मारपीट की और उसका लाइसेंस रिवाल्वर छीन लिया। जिसके बाद दबंग मौके से फरार हो गए। जहां आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

मारपीट और लूट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि चंद्रपाल ने बीते माह अपने बेटे को बाजपुर के एक आईलेट संचालक के जरिए विदेश भेजा था। जिसको लेकर चंद्रपाल ने आईलेट संचालक अमृतपाल को लाखों की रकम फीस जमा करने के लिए दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

समय से फीस जमा करने पर चंद्रपाल के भाई अमित पाल ने आईलेट संचालक अमृतपाल को फीस जमा करने की बात कही। जिससे अमृतपाल और अमित पाल में गहमागहमी हो गई। जिसके चलते अमृतपाल अपने साथियों के साथ अमित की दुकान पर पहुंच गया जहां आईलेट संचालक और उसके साथियों ने अमित के साथ जमकर मारपीट की और दुकान में रखी ढाई लाख रुपए की नगदी सोने की चैन और लाइसेंसी रिवाल्वर छीन ली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

वही मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों को देख दबंग मौके से फरार हो गए। जहां लोगों ने घायल का बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। वहीं दुकान में हुई मारपीट और लूट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा पुलिस ने डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823