wh लालकुआं ब्रेकिंग। चलती ट्रेन में युवक ने चेन स्नेचिंग की घटना को दिया अंजाम, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग। चलती ट्रेन में युवक ने चेन स्नेचिंग की घटना को दिया अंजाम, देखें रिपोर्ट:-

लालकुआं। देवभूमि उत्तराखंड भी अब अपराधियों से अछूता नहीं रहा यहां यूपी के रामपुर स्थित रामनगर कुतुबपुर रेवाड़ी निवासी सोमेंद्र सिंह की पत्नी से रानीखेत एक्सप्रेस में चेन स्नेचिंग की वारदात कर आरोपी लालकुआं स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से कूद गया।

जीआरपी थाना काठगोदाम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जीआरपी को सौंपी तहरीर में सोमेंद्र ने बताया कि 13 जून को वह अपने परिवार के साथ रानीखेत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे।

लालकुआं के पास एक अनजान व्यक्ति उनकी सीट के पास पहुंचा और उनकी पत्नी अनीता चोपड़ा के गले से सोने की चेन छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।

उन्होंने आपातकालीन चेन खींचकर ट्रेन रुकवायी लेकिन आरोपी का पता नहीं चला, वह अंधेरी का फायदा उठाकर फरार हो गया, जीआरपी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए लुटेरे की तलाश शुरू कर दी गई है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823