wh लालकुआं न्यूज़। अवैध शराब के मामले में हरकत में आया आबकारी विभाग, की ये कार्यवाही….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं न्यूज़। अवैध शराब के मामले में हरकत में आया आबकारी विभाग, की ये कार्यवाही….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं न्यूज़। अवैध शराब के मामले में हरकत में आया आबकारी विभाग, की ये कार्यवाही…..

लालकुआं न्यूज़। अवैध शराब शराब के मामले में हरकत में आया आबकारी विभाग, की ये कार्यवाही

लालकुआं व आसपास के क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब की बिक्री के मामले में आबकारी विभाग हरकत में आया है और कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही भी की है। मिली जानकारी के मुताबिक अवैध मदिरा बिक्री की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग हल्द्वानी द्वारा गौलापार व लालकुआं क्षेत्र के संदिग्ध स्थलों की तलाशी ली गई इस दौरान लालकुआं बरेली रोड क्षेत्र से झोपड़ी में दबिश दी गई जहां तलाशी के दौरान झोपड़ी के भीतर से 63 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई मौके पर गिरफ्तार किए गए अभियुक्त अनुज मिश्रा पुत्र राहुल मिश्रा निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम में मुख्य रूप से आबकारी इंस्पेक्टर जनपदीय प्रवर्तन दल रुचिका कांडपाल, आबकारी इंस्पेक्टर हल्द्वानी धीरेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी उप निरीक्षक हीरानंद भट्ट, सिपाही संजय कुमार, आनंद सिंह दोसाद, रमाकांत बवाड़ी, महेश चंद्र लोहनी शामिल रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823