wh पंतनगर ब्रेकिंग। जीबी पंत यूनिवर्सिटी में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला आया सामने, देखें पूरी रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK पंतनगर ब्रेकिंग। जीबी पंत यूनिवर्सिटी में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला आया सामने, देखें पूरी रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

पंतनगर ब्रेकिंग। जीबी पंत यूनिवर्सिटी में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला आया सामने, देखें पूरी रिपोर्ट:-

पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय की छात्राओं ने एक प्राध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. मामले में सुनवाई करते हुए कुलपति द्वारा आरोपी प्राध्यापक को निलंबित कर दिया है.

जांच पूरी होने तक आरोपित प्राध्यापक को कृषि विज्ञान केंद्र में अटैच किया है. साथ ही पूरे प्रकरण की जांच विश्वविद्यालय की सेक्सुअल हैरेसमेंट एंड जेंडर जस्टिस कमेटी को सौंपी गई.

टीम सात दिनों में जांच कर जांच रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी. वहीं आरोपी को अटैच के दौरान जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

आरोप के बाद प्राध्यापक को निलंबित:पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में एक बार फिर एक प्राध्यापक ने गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित किया है. विश्वविद्यालय ने छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्राध्यापक को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही मामले की जांच विवि की सेक्सुअल हैरेसमेंट एंड जेंडर जस्टिस कमेटी को सौंपी गई है, जो मामले की जांच कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट निदेशक प्रशासन के माध्यम से कुलपति को सौंपेगी. दरअसल, जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की एक छात्राओं ने प्राध्यापक पर

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप: छेडछाड़ का आरोप लगाया था. छात्राओं की शिकायत पर बीते दिन कुलपति डॉक्टर मनमोहन सिंह चौहान ने आरोपी प्राध्यापक को निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले की जांच को विश्वविद्यालय स्तर पर गठित कमेटी को सौंप दी है. उन्होंने सात दिनों में जांच कर जांच रिपोर्ट कुलपति के सम्मुख प्रस्तुत करने को कहा गया है. निलंबन के दौरान उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार अटैच किया गया है. इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823