Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड के एक प्राइवेट कॉलेज की छात्रा के निजी फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। छात्रा का अरोप है कि एक युवक ने उसकी सहेली की निजी फोटो को सोशल मीडिया पर डाल दिया है। आरोप है कि उसकी सहेली की फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक निजी विश्वविद्यालय की छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात आरोपी ने उसकी सहेली के निजी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर दिए। थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं सहित आईटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कोश्यारी, लालकुआं के इस मामले पर हुई चर्चा

छात्रा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने 12 अप्रैल को उसकी सहेली छात्रा के निजी फोटो सोशल मीडिया में डालकर वायरल कर दिए हैं। यही नहीं आरोपी ने उसे भी मैसेज भेजकर उसके फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी: जनहित और विकास के मुद्दे पर हुआ मंथन......

बताया कि आरोपी उन्हें गलत तरीके से ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। बताया कि आरोपी की हरकतों से उसकी सहेली और वह दोनों ही मानसिक तनाव की स्थिति से गुजर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें समाज में शर्मिंदा होना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कोश्यारी, लालकुआं के इस मामले पर हुई चर्चा

बताया कि आरोपी बार-बार बदनाम करने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अभद्रता और अश्लील हरकतें करने, सोशल मीडिया पर बदनाम करने की मंशा से फोटो वायरल करने और आईटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

स्त्रोतIM

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823