wh गोली मारने वाले आरोपी छात्र नेता के खिलाफ पुलिस ने किया 307 के तहत मुकदमा दर्ज” सुबह कर चुका है कोतवाली में सरेंडर। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

गोली मारने वाले आरोपी छात्र नेता के खिलाफ पुलिस ने किया 307 के तहत मुकदमा दर्ज” सुबह कर चुका है कोतवाली में सरेंडर।

मुकेश कुमार

लालकुआ के निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दूखत्ता में मामूली विवाद को लेकर बीती रात हुऐ गोलीकांड में पुलिस ने आरोपी छात्र नेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात बिन्दूखत्ता के हाट कालिका मंदिर के समीप मामूली विवाद को लेकर बिन्दूखत्ता तिवारी नगर निवासी छात्र नेता विकास सिजवाली पुत्र आनंद सिंह सिजवाली ने बिन्दूखत्ता के शास्त्री नगर निवासी को धीरज पांडे को गोली मार दी जिसमें धीरज पाडे गम्भीर रूप से घायल हो गया जिससे स्थानीय लोगों द्वारा आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका उपचार चल रहा है फिलहाल धीरज ठीक बताया जा रहा है इधर घायल धीरज पाडे के पिता प्रकाश चंद पांडे ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी छात्र नेता विकास सिजवाली के खिलाफ आईपीसी धारा 307 ,504 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है इधर बता चले कि आरोपी छात्र नेता ने सुबह ही अपने आप को कोतवाली में सरेंडर कर दिया है जिसके बाद से आरोपी पुलिस कि गिरफ्तार में है।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823