wh पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ कि छापेमारी” बरामद किये 54 पाउच”आरोपी फरार “मुकदमा दर्ज। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ कि छापेमारी” बरामद किये 54 पाउच”आरोपी फरार “मुकदमा दर्ज।

मुकेश कुमार

लालकुआ पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर एंव कोतवाल संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत कच्ची शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है बीती रात पुलिस ने दबिश देकर 54 पाउच कच्ची शराब बरामद कि है वही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसके खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बीती देर रात मुखबिर की सूचना पर बिन्दूखत्ता स्थित गोला गेट इन्द्रनगर द्वितीय में दबिश देकर छापेमारी की जहां पुलिस को 54 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई वही ज्यादा अंधेरा होने के चलते शराब का मुख्य तस्कर डिगर सिंह निवासी संजय नगर प्रथम बिन्दूखत्ता मौके से फरार हो गया पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है वही आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस कि दबिश जारी रही है।
इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी तथा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार पनपने नहीं दिया जाएगा। इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से कॉन्स्टेबल तरुण मेहता ,आनंदपुरी ,सुरेश प्रसाद शामिल थे।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823