wh आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, देखें आज का अपना राशिफल और उपाय - UK LIVE 24 NEWS NETWORK आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, देखें आज का अपना राशिफल और उपाय - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, देखें आज का अपना राशिफल और उपाय

मेष राशि- परिस्थितियां अतिप्रतिकूल हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। कर्ज की स्थिति आ सकती है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। सर में कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति गड़बड़ रहेगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सीने में कोई बड़ा विकार संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अतिमध्यम दिख रहा है। कोई रिस्क मत लीजिएगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। यात्रा कोई भी इस समय प्लान मत करिएगा और मान-सम्मान पर कोई बड़ी ठेस पहुंच सकती है। कोई रिस्क मत लीजिएगा। काली वस्तु का दान करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

सिंह राशि- बहुत बचकर पार करिए। स्वास्थ्य अतिप्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। स्वास्थ्य के मामले में कोई रिस्क मत लीजिएगा। वाहन धीरे चलाइए। बड़ी परेशानी दिख रही है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई बड़ी परेशानी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन शत्रु बहुतेरे हो जाएंगे इस समय। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में बड़ा तू-तू, मैं-मैं हो सकता है। मानसिक अघात पहुंच सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान बहुत मध्यम। व्यापार लगभग ठीक। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- कोई बड़ा विवाद घर में संभव है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन से संबंधित बड़ी परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सीने में विकार संभव है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान फिर भी ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- नाक, कान, गला की बड़ी परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई नए व्यापार की अभी शुरुआत न करें। पराक्रम प्रभावित दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

कुंभ राशि- जुआ, सट्टा, लॅाटरी में बिल्कुल पैसा मत लगाइएगा। धन हानि के बड़े संकेत हैं। नेत्र विकार संभव है। मुख विकार संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है। मार्केस से लेकर के सारे ग्रह लग्न में बैठे हैं। ग्रहण योग बना हुआ है। कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। बहुत बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ अति प्रभावित दिख रहा है। काली जी की शरण में बने रहिएगा। उन्हें प्रणाम करते रहिए। सफेद वस्तु उनको अर्पित करते रहिए। ग्रह कटेगा।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823