wh शर्मनाक। उत्तराखंड के इस जिले में तैनात अध्यापक पर कक्षा 3 की बालिका से अश्लील हरकत करने का आरोप…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK शर्मनाक। उत्तराखंड के इस जिले में तैनात अध्यापक पर कक्षा 3 की बालिका से अश्लील हरकत करने का आरोप…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

शर्मनाक। उत्तराखंड के इस जिले में तैनात अध्यापक पर कक्षा 3 की बालिका से अश्लील हरकत करने का आरोप……

गोपेश्वर: चमोली जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक निशार अहमद सिद्दकी पर कक्षा तीन में पढ़ने वाली बालिका से अश्लील हरकत करने के साथ ही धार्मिक रूप से प्रभावित करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के स्वजन की शिकायत के बाद मामले में आरोपित शिक्षक को विद्यालय से हटाकर खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है।

खंड शिक्षा अधिकारी जोशीमठ को शिकायती पत्र सौंप कर बालिका के स्वजन ने आरोप लगाया कि आरोपित शिक्षक कई बार बालिका के साथ अश्लील व आपत्तिजनक व्यवहार करने के साथ धार्मिक रूप से भी प्रभावित करने का प्रयास करता है। इस विद्यालय में यह एक मात्र शिक्षक ही तैनात है।

शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक धर्म सिंह रावत ने खंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल शिक्षक को संबंधित विद्यालय से हटाकर प्राथमिक विद्यालय मोर्टा में अटैच किया है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के साथ ही शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार उप्रेती ने बताया कि मामले जोशीमठ पुलिस को लिखित रूप से घटना की सूचना दी गई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने कहा कि मामले में स्वजन से बात कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्त्रोत IM

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823