Connect with us

उत्तराखंड

अजब-गजब। शादी के बाद पति की ये सच्चाई जान उड़े दुल्हन के होश और फिर……

शादी के सात वचन लेने के बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आखिरकार परिवार की रजामंदी के बाद लड़की ने अपनी पसंद के लड़के से शादी कर ली।

लेकिन, शादी के बाद सुहागरात वाली रात कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन के होश उड़ गए। दुल्हन को यकीन ही नहीं हुआ कि जिस शख्स के साथ उसने जिंदगी भर साथ निभाने की कसम खाई है, वह समलैंगिक है।

दुल्हन ने दूल्हे के समलैंगिक होने की बात अपने परिवार वालों को बताई। दुल्हन और उसके परिवार वालों ने इस बात की शिकायत राज्य महिला आयोग से भी की है, तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला..

रात में उठकर पति करता मेकअप

यह भी पढ़ें 👉  News: जहां 70 प्रतिशत मुस्लिम आबादी, वहां हिन्दू बेटी शगुन को.......

यह पूरा हैरान कर देने वाला मामला हरिद्वार जिले में सामने आया है। शादी के बाद नवविवाहिता दुल्हन ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का साफ तौर पर आरोप है कि उसका पति समलैंगिक है। करीब आने की बजाय उसका पति रात में उठकर लड़कियों जैसा मेकअप करता रहता है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे और उसके परिवार वालों को धोखा देकर शादी करवा दी है। बताया कि इसी साल उसकी शादी हरियाणा के यमुनानगर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी कराने में उनके साथ पूरी तरह से धोखा किया गया।

दुल्हन का पति समलैंगिक

दुल्हन के परिजनों ने ससुराल वालों को कोसते हुए कहा कि जब उनका बेटा ‘समलैंगिक’ था तो उन्होंने उसकी शादी कराकर उनकी बेटी की जिंदगी क्यों बर्बाद की? बताया कि उनकी बेटी की शादी एक परिचित के जरिए हुई थी। लड़की के परिजनों का कहना है कि इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद वे बेहद दुखी हैं। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: मुकेश बोरा की मदद मामले में अब तीन सगे भाइयों पर केस, एक दुग्ध संघ में JE...देखें रिपोर्ट:-

शादी से पहले दूल्हा दुल्हन से कभी नहीं मिला

शादी में लाखों रुपये खर्च कार भी दी गई लड़की के परिजनों का कहना है कि शादी में 70 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं। शादी में दूल्हे को एक लग्जरी कार भी दी गई। इसके अलावा बेटी को महंगे सोने के जेवर भी दिए गए। परिजनों ने बताया कि शादी में ससुराल वालों की सभी मांगें भी पूरी की गईं। शादी से पहले दूल्हा दुल्हन से कभी नहीं मिला। दोनों परिवारों की सहमति के बाद ही शादी तय हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Bad News: 23 साल बाद भी क्या ऐसे ही दिन देखने के लिये बनाया था अपना उत्तराखंड राज्य, देखें ये रिपोर्ट:-

शादी से पहले जब भी लड़की लड़के को मिलने के लिए बुलाती या उससे बात करना चाहती तो लड़का दूरी बना लेता। लड़का रात को जल्दी सो जाने का बहाना बनाकर लड़की से बात करने से बचता था। इतना ही नहीं, लड़की का आरोप है कि लड़का वॉयस कॉल पर बात करने की बजाय सिर्फ मैसेज पर ही चैट करता था।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823