wh एसओजी और पुलिस ने किया एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार”पकड़ी गई स्मैक कि 8 लाख से अधिक है कीमत-,पढ़े पुरी खबर। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

एसओजी और पुलिस ने किया एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार”पकड़ी गई स्मैक कि 8 लाख से अधिक है कीमत-,पढ़े पुरी खबर।

मुकेश कुमार

लालकुआ एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कारवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को 82 ग्राम अवैध स्मैक केेेे साथ गिरफ्तार किया आरोपी उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर लालकुआ हल्द्वानी के ग्रामीण इलाकों में महंगे दामों में बेचा करता था पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यहां कोतवाली में मामले का पर्दाफाश करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम हरबंस सिंह ने बताया कि स्मैक की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में शानिवार कि रात्रि पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सिलिपर फैक्ट्री को जाने वाले रास्ते के समीप आईटीबीपी केम्प के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। जिसमें आरोपी के पास से पुलिस को 82 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ।पकड़ी गई स्मैक कि कीमत 8 लाख से अधिक बताई जा रही है वही पकड़े गए आरोपी की पहचान बाबू हंसन पुत्र मीर हसन निवासी नगीना कालोनी थाना लालकुआ रूप में हुई है। स्मैक तस्कर ने पुलिस को बताया वह गरीब है और बिमार रहता हे जिसके पैर का आपरेशन भी हुआ है साथ ही स्वयं स्मैक का नशा करता है नशे और अन्य शौक को पूरा करने के लिए उसने स्मैक तस्करी का रास्ता अपनाया। आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर लालकुआ हल्द्वानी के ग्रामीण इलाकों में महंगे दामों पर बेचता है। इधर अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को स्मैक उपलब्ध कराने वाले अन्य स्मैक तस्करों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा ।इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ,कोतवाल संजय कुमार, बरिष्ठ उपनिरीक्षक बलंवत सिंह कम्बोज,उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत,कास्टेबल कुंदन कठायत, त्रिलोक सिह,अशोक रावत, रमेश नाथ,अनिल शर्मा, तरूण मेहता शामिल थे।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823